विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा के बीच बीसीसीआई बना एक विलेन

लंदन। इंग्‍लैंड में टीम इंडिया की दुर्दशा के बाद अब बीसीसीआई ने तय कर लिया है कि किसी भी दौरे पर खिलाडि़यों की पत्‍नी और गर्लफ्रेंड को साथ लेकर जाने के मुद्दे पर सख्‍ती बरतने का फैसला कर लिया गया है।

क्रिकेटरों पर सख्‍त बीसीसीआई

एक अग्रणी मीडिया रिपेार्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने क्रिकेटरों पर सख्‍ती बरतने की पूरी तैयारी कर ली है। बीसीसीआई के इस फैसले में क्रिकेटरों की गर्लफ्रेंड को विदेशी दौरे पर जाने की अनुमति बिल्‍कुल भी नहीं दी जाएगी। साथ ही क्रिकेटरों की पत्नियों को भी सिर्फ एक तय सीमा के लिए ही टूर पर रुकने की इजाजत दी जाएगी।

पत्‍नी, गर्लफ्रेंड से हटता क्रिकेट से ध्‍यान

बीसीसीआई का मानना है कि टूर पर मौजूद महिलाओं की वजह से क्रिकेटरों का ध्‍यान खेल से हटता है। ऐसे में उन्‍हें अपनी प्रैक्टिस पर जितना समय देना चाहिए वह नहीं देते हैं।

एक वरिष्‍ठ बीसीसीआई अधिकारी के मुताबिक बीसीसीआई ने जितनी भी जानकारी इकट्ठा की है, उससे सिर्फ सही लगता है कि अगर क्रिकेटर खेल पर ध्‍यान देना भी चाहें तो भी अपनी पत्नियों की वजह से नहीं दे पाते हैं। इस अधिकारी की मानें तो जब क्रिकेटर जिम या फिर नेट्स पर आना चाहते हैं तो उनकी पत्नियों को शहर घूमना होता है।

यह मुद्दा इसलिए भी काफी चर्चा में है क्‍योंकि इंग्‍लैंड दौरे पर विराट कोहली की परफॉर्मेंस के बाद बीसीसीआई की पत्नियों और गर्लफ्रेंड को लेकर बनाई गई पॉलिसी को खासा कोसा गया था।

गौरतलब है कि बीसीसीआई ने विराट कोहली को मंजूरी दी थी कि वह अपनी गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्‍ट्रेस अनुष्‍का शर्मा को इंग्‍लैंड टूर पर साथ ले जाएं। वहीं दूसरे खिलाड़ी जैसे चेतेश्‍वर पुजारा, मुरली विजय, आर अश्विन, स्‍टुअर्ट बिन्‍नी और गौतम गंभीर को बोर्ड ने अपनी पत्नियों का साथ ले जाने की मंजूरी दी थी।

विराट की खराब फाॅर्म की वजह अनुष्‍का

लोगों के मुताबिक विराट कोहली की खराब परफॉर्मेंस बीसीसीआई की इसी नीति का नतीजा थी। एक और मीडिया रिपोर्ट पर अगर यकीन करें तो बोर्ड के सचिव संजय पटेल की ओर से विराट कोहली को अनुष्‍का शर्मा को साथ ले जाने की मंजूरी दी गई थी। कोहली ने पांच टेस्‍ट मैचों की 10 इनिंग्‍स में सिर्फ 134 रन ही बनाए और उन्‍हें खासी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

Story first published: Thursday, August 21, 2014, 11:08 [IST]
Other articles published on Aug 21, 2014
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+