For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मिताली राज एंड कंपनी के लिए BCCI रेड कार्पेट बिछाने की तैयारी में, पीएम मोदी से मिल सकती है टीम

By Amit

लंदन। लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ महिला विश्व कप के फाइनल में भारत को भले ही हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन बीसीसीआई अब मिताली राज एंड कंपनी का भव्य स्वागत करेगा। भारत की महिला क्रिकेट टीम बुधवार को स्वदेश लोटने के बाद बीसीसीआई टीम के बेहतर प्रदर्शन के लिए उनका जोरदार ढंग से स्वागत करेगी।

हालाकिं, इस कार्यक्रम का अभी समय तय नहीं हो पाया है। 2005 के बाद पहली बार महिला विश्वकप के फाइनल तक का सफर पूरा करने के लिए पूरी टीम को सम्मानित किया जाएगा। उस दौरान प्रत्येक खिलाड़ी को 50 लाख रुपये और सपोर्टिव स्टाफ को 25 लाख रुपये का चैक दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, बीसीसीआई महिला क्रिकेट टीम और पीएम नरेंद्र से मिलने का भी कार्यक्रम बना रही है। आपको बता दें कि फाइनल मुकाबले से पहले प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर महिला क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं दी थी।

गौरतलब है कि महिला विश्व कप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया मेजबान इंग्लैंड से 9 रनों से हार गई थी। भले ही भारत को फाइनल में हार सामना करना पड़ा है लेकिन पूरा देश उनके जबरदस्त प्रदर्शन की तारिफ कर रहा है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम का अब पूरा फोकस अगले साल होने वाले वर्ल्ड टी20 मुकाबले के लिए होगा।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+