For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एशिया कप में BCCI भारत की 'B' टीम को भेज सकता है श्रीलंका

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के चलते एशिया कप के आयोजन को लेकर संशय अभी भी बरकरार है। माना जा रहा है कि महामारी के चलते एशिया कप का आयोजन संभवत: जून माह के अंत मे कराया जा सकता है। इस बार एशिया कप का आयोजन श्रीलंका में कराया जा सकता है। टीम इंडिया के व्यस्त शेड्यूल को देखते हुए माना जा रहा है कि भारत इस साल एशिया कप के लिए अपनी बी टीम को भेज सकता है। दरअसल भारत अगस्त माह में इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैच खेलने हैं, वर्ल्ट टेस्ट चैंपियनशिप खेलना है, ऐसे में एशिया कप में भारत की टीम बी को भेजा सकता है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई के सूत्र ने कहा कि हमारे पास कोई विकल्प नहीं है, हम इंग्लैंड दौरे के लिए चल रही तैयारियों को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहते हैं। क्रिकेटर दो बार क्वारेंटीन में नहीं जा सकते हैं। अगर एशिया कप होता है तो भारत के पास टीम बी को भेजने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं होगा। रिपोर्ट के अनुसार जून के पहले हफ्ते में विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी। आईपीएल 30 मई को संपन्न होगा और इसके ठीक बाद टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी, जहां टीम को इंग्लैंड पहुंचने पर 14 दिन तक क्वारेंटीन रहना होगा।

रिपोर्ट के अनुसार भारत इंग्लैंड में हिल्टन होटल में रुकेगी, इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने पूरे होटल को 1 जून से 26 जून तक के लिए पूरी तरह से बुक कर लिया है, जहां पर खिलाड़ियों और स्टाफ को बायो बबल में रखा जाएगा। आईसीसी ने मौसम को देखते हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए एक अतिरिक्त दिन को सुरक्षित रखा है। बता दें कि इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में 3-1 से मात देने के बाद भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा।

Story first published: Monday, March 8, 2021, 12:12 [IST]
Other articles published on Mar 8, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+