नहीं छोड़ रहे विराट कोहली कप्तानी, रोहित को कैप्टेंसी देने की खबरों को BCCI ट्रेजरर ने बताया बकवास

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल ऑफ इंडिया (बीसीसीआई) के ट्रेजरर अरुण धूमल ने सोमवार को मीडिया में फैली उन खबरों को पूरी तरह से बकवास करार दिया है जिसमें बोर्ड को स्प्लिट कैप्टेंसी का फैसला लेने के बारे में दावा किया गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी इस रिपोर्ट के अनुसार टी20 विश्वकप के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली सीमित ओवर्स प्रारूप से इस्तीफा दे देंगे और उनकी जगह उपकप्तान रोहित शर्मा सफेद बॉल की क्रिकेट में भारतीय टीम के नये कप्तान बनेंगे। इस दौरान विराट कोहली टेस्ट टीम की कप्तानी जारी रखेंगे।

और पढ़ें: कप्तानी में कोहली को रिप्लेस करेंगे रोहित, रिपोर्ट सुन ट्विटर पर आया भूचाल, देखें रिएक्शन

हालांकि अब इन रिपोर्ट को लेकर बीसीसीआई के ट्रेजरर अरुण धूमल ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पूरी तरह से बकवास करार दिया है। धूमल ने साफ किया कि विराट कोहली भारतीय टीम के लिये तीनों प्रारूपों में कप्तानी की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे और रोहित शर्मा को फिलहाल टीम की कप्तानी नहीं सौंपी जा रही है।

और पढ़ें: US Open 2021: अधूरा रह गया जोकोविच का कैलेंडर स्लैम जीतने का सपना, डैनियल ने जीता पहला ग्रैंड स्लैम

बल्लेबाजी में सुधार लाने के लिये कप्तानी छोड़ना चाहते हैं कोहली

बल्लेबाजी में सुधार लाने के लिये कप्तानी छोड़ना चाहते हैं कोहली

उल्लेखनीय है कि रिपोर्ट के अनुसार यूएई में 17 अक्टूबर से खेले जाने वाले टी20 विश्वकप के बाद रोहित शर्मा को सीमित ओवर्स प्रारूप में भारतीय टीम की कप्तानी दिये जाने का फैसला किया गया है। इस रिपोर्ट के अनुसार कोहली ने टीम मैनेजमेंट और रोहित शर्मा को अपने इस फैसले के बारे में पहले से अवगत करा दिया गया है।

खबर के अनुसार खुद विराट कोहली ने ऐसा करने का निर्णय लिया है ताकि वो अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान लगा सकें। यहां पर गौर करने वाली बात है कि विराट कोहली पिछले 2 साल से अपनी बल्लेबाजी में संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वो अपने करियर में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट हुए हैं तो वहीं पर उनके बल्ले से किसी भी प्रारूप में शतक नहीं आ सका है।

सिर्फ मीडिया ही बना रहा है ऐसी बातें

सिर्फ मीडिया ही बना रहा है ऐसी बातें

इस बीच अरुण धूमल ने उन सभी खबरों को बकवास बताते हुए कहा कि कोहली ने बेहद शानदार तरीके से भारतीय टीम की कप्तानी का भार संभाला है और वो आगे भी तीनों प्रारूप में इस जिम्मेदारी को संभालते नजर आयेंगे।

न्यूज एजेंस आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने कहा,'यह खबर पूरी तरह से बकवास है, ऐसा कुछ भी नहीं होने जा रहा है। यह सब बातें सिर्फ आप लोग (मीडिया) ही कर रहे हैं। बीसीसीआई ने न तो इस मुद्दे पर कोई बैठक की है और न ही ऐसी किसी बात को लेकर चर्चा हुई है। विराट कोहली सभी प्रारूपों में भारतीय टीम के कप्तान रहेंगे।'

कोहली की कप्तानी में जारी है आईसीसी खिताब का सूखा

कोहली की कप्तानी में जारी है आईसीसी खिताब का सूखा

गौरतलब है कि विराट कोहली ने साल 2017 में भारतीय टीम की सभी प्रारूपों की कप्तानी संभाली और जब से उनके नेतृत्व में भारत ने खेलना शुरू किया है उसने हर प्रारूप में अपना दबदबा बना कर रखा है। कोहली टेस्ट में 65 मैचों में भारत की कप्तानी कर चुके हैं और 38 जीत के साथ भारत के सबसे सफल कप्तान बना चुके हैं, हालांकि सीमित ओवर्स प्रारूप में उन्हें खुद को साबित करना अभी बाकी है। कोहली की कप्तानी में भारत ने चैम्पियंस ट्रॉफी 2017 का फाइनल, 2019 विश्वकप का सेमीफाइनल और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच खेला लेकिन हर बार वो ट्रॉफी को जीत पाने में नाकाम रहा है, ऐसे में यह विश्वकप उनके लिये अग्नि परीक्षा होगी जिसमें वो अपना सबकुछ झोंक देना चाहेंगे।

Story first published: Monday, September 13, 2021, 17:16 [IST]
Other articles published on Sep 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+