क्या छूट मिलने से IPL होगा? BCCI की ओर से आया बड़ा बयान
नई दिल्ली। लॉकडाउन के चौथे चरण में सरकार ने फैसला लिया है कि स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और स्टेडियमों को खोला जाएगा। सरकार ने यह छूट देते हुए यह भी कहा कि अगर मैच होते हैं तो वो फिर बिना दर्शकों के होंगे यानी कि स्टेडियम खाली रहेंगे। सरकार के इस फैसले के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि अब आईपीएल बिना दर्शकों के शुरू हो जाएगा। वहीं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) की ओर से बयान आया है जिसमें बताया गया कि टूर्नामेंट होगा या नहीं।
बीसीसीआई कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने साफ कर दिया है कि फिलहाल आईपीएल का आयोजन नहीं हो सकता है। उन्होंने एक बेवसाइट से बात करते हुए कहा कि जब तक इंटरनेशनल और घरेलू यात्रा पर प्रतिबंध नहीं हट जाता तब तक आईपीएल का आयोजन नहीं हो सकता है उन्होंने कहा, "यात्रा पर प्रतिबंध जारी है तो आईपीएल नहीं करवाया जा सकता है। बिना किसी यात्रा के संभव हुए आप कैसे टूर्नामेंट करवा सकते हैं? हम गाइडलाइंस को पढ़ रहे हैं और उसी के हिसाब से प्लान करेंगे।"
गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन के चौथे चरण में खिलाड़ियों को ट्रेनिंग के लिए स्टेडियम में जाने की इजाजत दी है, लेकिन वहां दर्शक नहीं जा सकेंगे। धूमल का इस पर कहना है कि लोकल लेवल पर खिलाड़ियों के लिए अब ट्रेनिंग करना आसान हो जाएगा। हालांकि, खिलाड़ी देश के अलग-अलग हिस्सों में फंस हैं तो पूरी टीम का एक साथ ट्रेनिंग के लिए मैदान में जा पाना संभव नहीं होगा।
ऐसा माना जा रहा है कि आईपीएल को लेकर अगस्त से पहले कोई ठोस बात नहीं की जा सकती है। ज़्यादातर लोगों का मानना है कि अक्टूबर-नवंबर में होने वाला टी-20 विश्वकप स्थगित होगा और उसी समय बीसीसीआई को अच्छा विंडो मिल जाएगा। धूमल ने इस बारे में कहा, "टी-20 विश्वकप आईसीसी का इवेंट है। इससे मिलने वाला पैसा ग्लोबल बॉडी को जाता है तो आईसीसी शेड्यूल पर इसे कराने का हर संभव प्रयास करेगी।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
