For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T20 विश्व कप के भविष्य पर ICC के फैसला टालने से BCCI नाराज, कहा- नहीं होगा किसी का फायदा

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते इस समय क्रिकेट पूरी तरह से ठप्प पड़ा है, वही इस महामारी के चलते क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट टाले जा चुके हैं, वहीं ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप पर अभी भी फैसला नहीं लिया जा सका है। 28 मई को आईसीसी की बैठक में टी20 विश्व कप के आयोजन कराने या न कराने के फैसले को 10 जून तक टाला था, वहीं जब दोबारा 10 जून को बैठक हुई तो आईसीसी ने एक बार फिर से इसे टालते हुए अगले महीने फैसला करने का ऐलान किया है। आईसीसी के इस फैसले पर जहां कुछ खिलाड़ियों ने खुशी जताई है वहीं बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरूण धूमल ने अपनी नाराजगी जाहिर की है।

बीसीसीआई कोषाध्यक्ष का मानना है कि आईसीसी की ओर से फैसले में की जा रही लगातार देरी से किसी का फायदा नहीं होने वाला है। उल्लेखनीय है कि आईसीसी की ओर से लगातार इस फैसले में देरी किये जान के चलते बीसीसीआई आईपीएल के भविष्य पर फैसला ले पाने में नाकाम हो रही है।

और पढ़ें: अगर बिना विदेशी खिलाड़ियों के हुआ IPL तो क्या तैयार है KKR, जानें क्या मिला जवाब

एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए अरुण धूमल ने कहा,'मौजूदा स्थिति से पूरे विश्व क्रिकेट जगत के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी हो गयी है। फैसले लेने में ज्यादा देरी करने से किसी का भी फायदा नहीं होने वाला है। हम ये उम्मीद करते हैं की सभी बड़े और अहम फैसले सही समय पर लिए जायें जिससे सभी क्रिकेट बोर्ड का फायदा का होगा। वो उन्ही फैसलों को ध्यान में रख कर ही आपने आगे की दिशा को तय करेंगे, जिससे वो आने वाले चुनौतियों के लिए तैयार भी रहे।'

गौरतलब है कि लगातार रिपोर्ट्स आ रही हैं कि कोरोना वायरस के चलते अगर टी20 विश्व को टाला जाता है तो फिलहाल अनिश्चित काल के लिये स्थगित आईपीएल को बीसीसीआई इसी टाइम विंडो के दौरान आयोजित करा सकता है। ऐसे में आईसीसी की ओर से की जा रही देरी से न तो बोर्ड इस बारे में आगे की रूपरेखा तैयार कर पा रहा है और न ही फ्रैंचाइजियों से जुड़ खिलाड़ी अपनी तैयारियां कर पा रहे हैं।

और पढ़ें: Cyclone अम्फान और कोरोना के खिलाफ KKR ने शुरू किया नया अभियान, लॉन्च किया सहायता वाहन

आपको बता दें कि अगर कोरोना वायरस के चलते इस साल आईपीएल का आयोजन नहीं हो सका तो बीसीसीआई को करीब 4 हजार करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ेगा। इसके अलावा कई खिलाड़ियों को भी निजी तौर पर करोड़ों रुपये का नुकसान होगा। वहीं कुछ सीनियर खिलाड़ी जो टी20 विश्व कप में वापसी की राह देख रहे हैं उनके लिये भी उम्मीद खत्म होने का डर है।

Story first published: Friday, June 12, 2020, 14:29 [IST]
Other articles published on Jun 12, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+