For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अधिकारियों का 'दिल बहलाने' के लिए IPL का शेड्यूल बदलवाना चाहती थी ICC, BCCI ने साफ कर दिया मना

नई दिल्ली। आईसीसी की बेहद ही चौंकाने वाली मांग को बीसीसीआई ने सिरे से खारिज कर दिया है। जी हां, बीसीसीआई ने कोलकाता में 22 से 26 अप्रैल के बीच होने वाली आईसीसी वार्षिक बोर्ड बैठक के दौरान शहर में आईपीएल मैच का आयोजन करने की आईसीसी की मांग ठुकरा दी है। आईसीसी चाहती थी कि इस दौरान शहर में मैच हों ताकि उनके अधिकारी मीटिंग के बाद देखकर मन बहला सकें।

गौरतलब है कि आईसीसी की लंबे समय के बाद कोलकाता में बैठक हो रही है। ये बैठक आईपीएल टूर्नामेंट के दौरान होगी और इसलिए आईसीसी चाहती थी कि उसके सदस्य कम से कम कोलकाता नाइटराइडर्स के एक मैच का लुत्फ उठायें।

समाचार ऐजेंसी पीटीआई के मुताबिक बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, "हां आईसीसी की तरफ से विशेष मांग की गई थी। क्योंकि वे चाहते हैं कि उनके प्रतिनिधि आईपीएल का एक मैच देखें। लेकिन 22 से 26 अप्रैल के बीच केकेआर का अपने होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स में कोई मैच नहीं है।"

आईपीएल शेड्यूल के मुताबिक आईसीसी की कोलकाता में मीटिंग से पहले केकेआर अपना घरेलू मैच 16 अप्रैल को खेलेगा। उसके बाद केकेआर का ईडन गार्डन्स पर अगला मैच तीन मई को होगा। जबकि 22 से 26 अप्रैल के बीच हैदराबाद, मुंबई, इंदौर, बेंगलुरू और जयपुर में मैच होंगे। अधिकारी ने कहा, "अगर हम कार्यक्रम बदलते तो इसका असर पूरे कार्यक्रम पर पड़ता। इसलिए हमने उनसे कहा कि एक मैच के लिये कार्यक्रम बदलना संभव नहीं है।"

Story first published: Sunday, February 25, 2018, 17:31 [IST]
Other articles published on Feb 25, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+