नई दिल्ली। आए दिन क्रिकेट में कई ऐसे रिकॉर्ड बनते रहे हैं जो सच में चौंकाने वाले थे लेकिन हाल ही में भारत में खेले गए घरेलू क्रिकेट मैच में एक बेहद ही हैरान करने वाला रिकॉर्ड बना। दो रन पर किसी टीम का ऑल आउट होना क्रिकेट प्रेमियों को बेहद चौंकानेवाला है।
केरल स्थित गुंटूर के जेकेसी कॉलेज मैदान पर खेले गए बीसीसीआई के अंडर-19 वनडे सुपर लीग मैच में नगालैंड की महिला टीम महज 2 रन पर ढह गई। हैरान करने वाली बात ये रही कि टीम की 10 खिलाड़ी अपना खाता भी नहीं खोल सकीं और 0 पर आउट हुईं। इसके अलावा टीम के 2 रन में से एक रन एक्स्ट्रा का रहा और जो एक मात्र रन बना वो रन ओपनर मेनका ने बनाया।
मेनका ने 18 गेंदों में 1 रन बनाया। जब केरल की टीम जवाबी पारी खेलने आई, तो पहली ही गेंद पर, जो वाइड थी, चौका ठोंककर मैच जीत लिया। बता दें कि केरला की तरफ से मिन्नू मणी ने 4, सौरभ्य पी ने 2 और सैंड्रा सुरेन, बिबी सेबेस्टिम ने 1-1 विकेट हासिल किया।
इस हिसाब से चेज करते हुए सबसे कम गेंदों में जीत हासिल करने का रिकॉर्ड केरल की टीम के नाम दर्ज हो गया।