Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हॉकी चयन समिति से बाहर किए गए पिल्‍ले

हॉकी इंडिया चयन समिति ने ओलंपियन धनराज पिल्‍ले, असलम शेर खान व अशोक ध्‍यानचंद को चयन समिति से हटा दिया है। हॉकी इंडिया द्वारा घोषित नई चयन समिति पूर्णकालिक होगी तथा उसमें पांच सदस्यों को शामिल किया गया है।

इनमें तीन पुरुष व दो महिला सदस्य शामिल है। ये सदस्य हैं- एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट कर्नल बलबीर सिंह, ओलिंपियन मुनीर सेठ, वल्र्ड कप गोल्ड मेडलिस्ट बीपी गोविंदा, अजरुन अवार्डी मधु यादव व 2002 की कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट सीता मेहता।

मो.असलम के अनुसार नई चयन समिति में कोई चेयरमैन नहीं होगा। सभी चयनकर्ताओं का एक जैसा अधिकार होगा। उन्होंने बताया कि चयन समिति में अजीत पाल सिंह, जफर इकबाल व रुपा सैनी की सेवाएं भी ली जाएंगी ये तीनों खेल मंत्रालय द्वारा नामांकित पर्यवेक्षक होंगे।

महासचिव मो.असलम ने स्पष्ट किया कि फिलहाल हॉकी इंडिया के साथ किसी स्पांसर ने अनुबंध नहीं किया है। उन्होंने कहा 'हमारी पूरी कोशिश होगी कि कोई स्पांसर मिले और हॉकी को इससे फायदा मिले।"

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:16 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+