दरअसल टेंट ब्रिज टेस्ट में जडेजा-एंडरसन के बीच कथित धक्का-मुक्की और गाली-गलौच मामले की सुनवाई कर रहे न्यायिक आयुक्त गोर्डन लुईस ने दोनों खिलाड़ियों को 'दोष मुक्त' करार दिया। इस फैसले से नाराज बीसीसीआई ने अपनी नाराजगी जताई है। बीसीसीआई सचिव संजय पटेल ने कहा इस मामले में हम अपील नहीं कर सकते, लेकिन आईसीसी के पास ये अधिकार है, इसलिए हमने उन्हें ईमेल भेजकर
बताया है कि हम फैसले से खुश नहीं है। बीसीसीआई के मुताबिक इस विवाद पर दिए गए फैसले में कई विसंगतियां है जिसके आधार पर अपील की जा सकती है। देखते हैं आईसीसी क्या फैसला लेती है। बीसीसीआई की आपत्ति के बाद आईसीसी ने साफ किया है कि उन्हें न्यायिक आयुक्त गोर्डन लुइस के जेम्स एंडरसन और रविंद्र जडेजा को दोषी नहीं करार करने के फैसले की लिखित कॉपी मिली है, ऐसे में आईसीसी की कोड ऑफ कंडक्ट धारा 8.3.2 के तहत आईसीसी के मुख्य कार्यकारी डेव रिचर्ड्सन के पास फैसले के खिलाफ अपील करने के बारे में निर्णय लेने के लिए 10 अगस्त तक का वक्त है।