कमाई में भी टॉप धोनी
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी लोकप्रियता के मामले में शीर्ष खिलाड़ियों में तो शुमार होते ही हैं, पैसा कमाने के मामले में भी वे सबसे ऊपर हैं.
अंतरराष्ट्रीय पत्रिका फ़ोर्ब्स ने सबसे ज़्यादा पैसा कमाने वाले दुनिया के 10 क्रिकेटरों की सूची बनाई है और इस सूची में कप्तान धोनी सबसे ऊपर हैं.
इन 10 शीर्ष क्रिकेटरों में धोनी समेत पाँच भारतीय क्रिकेटर हैं. धोनी के अलावा इस सूची में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, राहुल द्रविड़ और सौरभ गांगुली के नाम हैं.
पत्रिका के मुताबिक़ एक करोड़ डॉलर (क़रीब 45 करोड़ रुपए) की कमाई के साथ धोनी पहले नंबर पर हैं.
सूची
उनके ठीक बाद हैं सचिन तेंदुलकर. पत्रिका ने तेंदुलकर की कमाई 80 लाख डॉलर (क़रीब 36 करोड़ रुपए) आँकी है.
कमाई में युवराज सिंह तीसरे और पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ चौथे स्थान पर हैं. पाँचवें स्थान पर इंग्लैंड के एंड्रयू फ़्लिंटफ़ हैं.
जबकि छठे स्थान पर हैं पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली और ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा कप्तान रिकी पोंटिंग. ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट ली और इंग्लैंड के केविन पीटरसन आठवें स्थान पर हैं. जबकि 10वाँ स्थान है ऑस्ट्रेलिया के माइकल क्लार्क का.
पत्रिका के मुताबिक़ खिलाड़ियों की 12 महीने की कमाई में उनके क्लब और राष्ट्रीय टीम के वेतन के अलावा विज्ञापन से मिले पैसे को भी जोड़ा गया है.
फ़ोर्ब्स के मुताबिक़ भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 17 बड़ी कंपनियों के विज्ञापन करते हैं और विज्ञापन के मामले में उनसे आगे सिर्फ़ हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री के शाहरुख़ ख़ान ही हैं.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
