Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मैच के दाैरान 'जस्टिस फॉर कश्मीर' बैनर देख भड़का BCCI, आईसीसी को लिखा खत

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट फैंस उस समय हैरान रह गए थे जब भारत-श्रीलंका के बीच हुए मैच के दाैरान मैदान पर एक जहाज गुजरता दिखाई दिया, जिसपर लिखा था 'जस्टिस फॉर कश्मीर।' इस बैनर को देखने के बाद सभी हैरान रह गए। खेल में राजनीति साफ दिख रही थी। ऐसे में बीसीसीआई ने एक्शन लेते हुए आईसीसी को एक खत लिखा। साथ ही ऐसी घटना फिर से ना होता, ऐसी उम्मीद भी जताई। यह जहाज तब गुजरा जब श्रीलंका बैटिंग करने के लिए आया था।

बीसीसीआई तब हैरान दिखा जब दूसरी बार फिर एक विमान ऊपर से गुजरा, जिसके पीछे लगे बैनर पर लिखा था- 'हेल्प एंड मॉब लिंचिंग'। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई के हवाले से बताया कि ऐसा होना हमारे खिलाड़ियों की सुरक्षा पर सवाल उठाता है। उन्होने कहा, "यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है। हेडिंग्ले में आज क्या हुआ, इस बारे में चिंता को बढ़ाते हुए हमने आईसीसी को लिखा है। अगर इस तरह की घटना को सेमीफाइनल में दोहराया जाता है, तो यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण होगा। हमारे खिलाड़ियों की सुरक्षा और सुरक्षा सर्वोपरि है।"

हैरानी वाली बात यह है कि 'जस्टिस फॉर कश्मीर' बैनर वाले विमान ने तीन चक्कर लगाए। दर्शकों में ज्यादातर भारतीय दर्शक थे। इनकी नाराजगी से बचने के लिए आईसीसी फौरन एक्शन में आ गई। उसने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद आईसीसी का एक पैनल और पुलिस दोनों घटना की जांच में जुट गए। हालांकि, अब तक ये साफ नहीं हो सका है कि इस हरकत के पीछे कौन लोग हैं या इस प्लेन का संबंध किस कंपनी या व्यक्ति से है। आईसीसी की सफाई है कि इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान लोकल पुलिस के साथ मिलकर हमारी यही कोशिश रही कि किसी भी तरह का कोई विरोध यहां ना होने पाए। पिछली बार जब ऐसी घटना घटी थी तब वेस्ट यॉर्कशायर पुलिस के साथ मिलकर हमने ये वादा किया था कि ऐसा फिर ने नहीं होगा। पर एक बार फिर से हुई इस तरह की घटना से हम बहुत ही हैरान हैं।

Story first published: Sunday, July 7, 2019, 11:36 [IST]
Other articles published on Jul 7, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+