नयी दिल्ली। क्रिकेट की दुनिया में 'द वॉल' के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के नए कोच हो सकते हैं। बीसीसीआई उन्हें टीम इंडिया का नया कोच बनाना चाहता है। क्रिकेट सलाहकार समिति चाहती है कि द्रविड़ टीम इंडिया की कोंचिग की जिम्मेदारी संभाल लें। हार के बाद पहली बार बोले शिखर, कहा मुझमें ही कोई कमी होगी
आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण इस क्रिकेट सलाहकार समिति के अहम सदस्य हैं। इसके लिए उन्होंने राहुल द्रविड़ से संपर्क किया है। आपको बता दें कि बीसीसीआई चाहता है कि टीम इंडिया को कोई ऐसा कोच मिले जो टीम को टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयार कर सके। हार के बाद भी इंडीज ड्रेसिंग रूम में बधाई देने गई थी टीम इंडिया
सूत्रों की माने तो द्रविड़ कोच बनने के लिए राजी हो चुके हैं। माना जा रह है कि द्रविड़ को 2019 तक के लिए टीम इंडिया का कोच नियुक्त किया जा सकता है। आपको बता दें कि फिलहाल द्रविड़ इंडिया ए और अंडर-19 टीम के कोच हैं। आपको बता दें कि टीम के डायरेक्टर रवि शास्त्री का करार खत्म हो रहा है। उनका करार टी20 वर्ल्ड कप तक था, जो कि सेमीफाइनल मुकाबला हारने के साथ ही ख्तम हो गया। ऐसे में अब बीसीसीआई टीम के लिए नए कोच की तलाश कर रही है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉर्न ने भी टीम इंडिया के कोच बनने की इच्छा जताई थी।