Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आंखों-आंखों में एक-दूजे के हो गए थे सानिया-शोएब

समाचार चैनल 'एनडीटीवी' पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम 'वॉक एंड टॉक' के दौरान शोएब ने कहा कि उनकी सानिया के साथ पहली मुलाकात 2004 में हुई थी और तभी से वह सानिया को पसंद करने लगे थे।

शोएब ने कहा, "2004-05 सत्र में हम नई दिल्ली में खेल रहे थे। उस समय सानिया फेड कप खेलने यहां पहुंची हुई थीं। हम एक ही होटल में ठहरे थे। मैं अपने बाल कटवाकर आ रहा था और सानिया अभ्यास के लिए जा रही थीं। लॉबी में हमारी मुलाकात हुई थी। वह मुलाकात सिर्फ दो मिनट की थी। तभी से मैं सानिया को पसंद करने लगा था।"

शोएब ने कहा कि सानिया के साथ उनकी दूसरी मुलाकात 2006-07 सत्र में मोहाली में हुई। उस समय सानिया अपने पूरे परिवार के साथ मैच देखने पहुंची थीं। शोएब ने कहा, "मैच के बाद मैं, वकार यूनिस और हमारी टीम के ट्रेनर ने सानिया से भेंट की थी। उसके बाद हमने रात में सानिया के परिवार के साथ खाना भी खाया था।"

शोएब ने कहा कि उसके बाद सानिया के साथ उनकी कोई लंबी मुलाकात नहीं हुई क्योंकि वह दोनों खेल में व्यस्त रहा करते थे। लेकिन इस बीच दोनों लगातार संपर्क में रहे और दोनों के मन में एक दूसरे के लिए प्यार पनपा और बढ़ता चला गया।

वर्ष 2010 की शुरुआत में शोएब ने आस्ट्रेलिया दौरे से लौटने के बाद अपने परिवार से कहा कि वह सानिया को पसंद करते हैं और उसके साथ शादी करना चाहते हैं। बकौल शोएब, "मैंने अपने परिजनों से कहा कि मैं सानिया के साथ शादी करना चाहता हूं और साथ ही चाहता हूं कि आप सब सानिया के परिजनों से इस संबंध में बात करें।"

शोएब ने इस संबंध में सानिया से बात की और वह शोएब के साथ निकाह को तैयार हो गईं। इसके लिए सानिया को अपने बचपन के मित्र सोहराब मिर्जा के साथ सगाई तोड़नी थी। उन्होंने इस काम में थोड़ी भी देरी नहीं की और सगाई तोड़ दी।

सानिया ने शोएब के साथ अपने संबंधों के बारे में कहा कि दोनों के बीच पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता है। उन्होंने कहा, "हम संबंधों में ईमानदारी बनाए रखना चाहते हैं। यही कारण है कि हम दूर-दूर रहते हुए एक दूसरे के बने रहे। शोएब को निकाह से पहले कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जिसे हमने मिलकर झेला। इससे हमारा रिश्ता और मजबूत हुआ। आने वादे दिनों में हमें काफी वक्त तक दूर-दूर रहना पड़ सकता है और इस काम में रिश्ते की यह विशेषता हमारी मदद करेगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:34 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+