For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

टोरंटो कप के लिए भिड़ेंगे पाक-श्रीलंका

By Staff
टोरंटो, 13 अक्‍तूबर: कनाडा में खेले जा रहे ट्वेंटी-20 कनाडा कप के लिये फाइनल मुकाबला पाकिस्‍तान और श्रीलंका के बीच होगा। चार देशों के बीच हुए इस टूर्नामेंट में कनाडा और जिंबाब्‍वे लीग मैच में हारकर बाहर हो गईं।

फाइनल में जगह बनाने के लिए श्रीलंका ने कनाडा को 15 रनों से हराया, जबकि पाकिस्तान ने जिंबाब्वे को सात विकेट से हराकर फाइनल में कदम रखा।

वहीं टूर्नामेंट में श्रीलंका और कनाडा का मैच काफी रोमांचक रहा। पहले खेलते हुए श्रीलंका ने 154 रन बनाए जबकि जवाब में कनाडा ने रिजवान चीमा के शानदार 68 रनों की बदौलत श्रीलंका को चौंकाने की पूरी तैयारी कर ली थी, लेकिन अजंथा मेंडिस ने 43 गेंद खेलने वाले चीमा को आउट कर श्रीलंका की लाज बचा ली। मेंडिस ने 17 रन देकर चार विकेट झटके।

पाकिस्तान और जिंबाब्वे के बीच मैच में जिंबाब्‍वे 20 ओवर में आठ विकेट पर 107 रन बना सकी। जवाब में उतरी पाकिस्‍तान ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

खिताबी मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा। जबकि तीसरे और चौथे स्थान की लड़ाई के लिए जिंबाब्वे और कनाडा की टीमें भी सोमावार को ही भिड़ेंगी। ट्वेंटी-20 के इस फाइनल मुकाबले में श्रीलंका का पलड़ा भारी नजर आ रहा है, लेकिन फॉर्म में चल रहे पाकिस्‍तान के बल्‍लेबाज टीम को खिताब दिलाने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+