दिल्ली। टीम इंडिया के लिए मुख्य कोच का फैसला बीसीसीआई की वर्किंग 24 जून को फैसला करेगी। बीसीसीआई की वर्किग कमेटी की होने वाली मीटिंग में टीम इंडिया के कोच के नाम पर मुहर लगेगी।
अनिल कुंबले भी टीम इंडिया के मुख्य कोच की रेस में हुए शामिल
बीसीसीआई की वर्किंग कमेटी की बैठक धर्मशाला में होगी जहां बीसीसीआई के बड़े अधिकारियों के जमा होने की उम्मीद है। टीम इंडिया जिम्बाब्वे के बाद वेस्टइंडीज के दौरे पर जाएगी, ऐसे में नये कोच की घोषणा में काफी कम समय बचा है।
टीम इंडिया के कोच के पद के लिए अभी तक कुल 57 आवेदन आये हैं जिसमें अनिल कुंबले, रवि शास्त्री, संदीप पाटिल जैसे दिग्गज शामिल हैं। इन सभी नामों पर चर्चा के बाद टीम इंडिया के कोच का फैसला 24 जून को हो सकता है।
हार से मायूस जिम्बाब्वे के कोच लगाना चाहते थे फांसी
इंग्लैंड के दौरे के बाद 2014 में डंकन फ्लेचर का कार्यकाल बतौर कोच खत्म हो गया था। 24 जून को होने वाली बैठक में टीम इंडिया के कोच के अलावा रणजी मैचों के आयोजन पर भी फैसला लिया जाएगा। रणजी मैचों को न्यूट्रल वेन्यू पर कराये जाने पर चर्चा की जाएगी।