Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भुवनेश्वर के चोटिल होने के बाद खुली इस खिलाड़ी की 'किस्मत', इंग्लैंड से आया बुलावा

नई दिल्ली: यह विश्व कप अभी तक कई खिलाड़ियों के चोटों का टूर्नामेंट साबित हुआ है। भारत पहले ही शिखर धवन के चोटिल होकर विश्व कप से बाहर होने का झटका झेल रहा है। बाद में भुवनेश्वर कुमार भी चोटिल होकर बेंच पर बैठ गए थे। उनकी जगह पर अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में मोहम्मद शमी ने गेंदबाजी की थी और यह मुकाबला उनके लिए हैट्रिक लेने वाला साबित हुआ। इससे पहले भुवनेश्वर और बुमराह की जोड़ी भारत के लिए तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभाल रही थी।

अब भारत ने नेट गेंदबाज के तौर पर नवदीप सैनी को बुलाया है। सैनी सोमवार को मैनचेस्टर भी पहुंच चुके हैं और यहां वे भारतीय बल्लेबाजों को नेट में प्रैक्टिस कराएंगे। उल्लेखनीय है कि नवदीप आईपीएल में अपने 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के चलते सुर्खियों में आए थे। वे वहां विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेले थे। अब 27 जून को वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का मुकाबला है। इससे पहले नवदीप का काम भारतीय बल्लेबाजों को ज्यादा से ज्यादा गेंदबाजी का अभ्यास कराना होगा। यहां उनकी तेजी भारतीय बल्लेबाजों के काम आएगी।

बीसीसीआई के मुताबिक इस समय केवल सैनी ही अकेले गेंदबाज होंगे जो टीम इंडिया को अभ्यास कराएंगे। दीपक चाहर और आवेश खान रिजर्व गेंदबाज के तौर पर इंग्लैंड आए थे और वे जून के पहले सप्ताह के बाद भारत लौट गए थे। जबकि खलील अहमद टीम के साथ बने हुए थे लेकिन अब उनके भी लौटने के बाद टीम में एक नेट गेंदबाज की जगह खाली हो गई थी।

माना जा रहा है कि सैनी को चोटिल गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का बैकअप भी बनाया जाता है। ये ठीक ऐसे ही है जैसा की ऋषभ पंत और शिखर धवन के केस में हुआ था। आपको बता दें कि भुवनेश्वर पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान जांघों की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण गेंदबाज जारी नहीं रख सके थे। उसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में भी वे नहीं खेल पाए। ऐसे में अगर 25 जून को होने वाले नेट सेशन में भुवनेश्वर गेंदबाजी नहीं कर पाते हैं तो बीसीसीआई नवदीप पर कोई फैसला ले सकता है।

Story first published: Monday, June 24, 2019, 23:21 [IST]
Other articles published on Jun 24, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+