वर्ल्ड कप में धोनी से दूसरी बार हुई यह चूक, क्या टीम इंडिया को पड़ेगी भारी
नई दिल्ली। आईसीसी विश्व कप 2019 का 38वां मैच भारत इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम में जारी है। इंग्लैंड ने टाॅस जीतते हुए पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। जेसन राॅय व जोनी बेयरस्टो की जोड़ी ओपनिंग करने उतरी। दोनों ने धमाकेदार शुरूआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 16 ओवर के अंदर ही 100 रनों से ज्यादा रनों की साझेदारी कर डाली। इस बीच विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी से बड़ी चूक हो गई जो टीम इंडिया को भारी पड़ सकती है।

गंवाया विकेट लेने का माैका
दरअसल, इस जोड़ी को तोड़ने के लिए भारत के पास सुनहरा माैका बना था लेकिन धोनी की चूक से माैका हाथ से निकल गया। दरअसल, हुआ कुछ ऐसा तेज गेंजबाज हार्दिक पांड्या 11वां ओवर फेंकने आए। ओवर की पांचवीं गेंद का सामना कर रहे थे जेसन राॅय। इस दाैरान राॅय ने बाहर जा रही गेंद को लेग साइड में पुल शाॅट खेलने का प्रयास किया लेकिन विकेट के पीछे धोनी के हाथों में गेंद चली गई। गेंद राॅय के ग्लव्स पर लगी थी। पांड्या समेत विराट कोहली ने कैच कीअपील की लेकिन धोनी ने अपील नहीं की। वहीं अंपायर अलीम डार ने इसे वाइड करार दिया।

राॅय ने उठाया फायदा
जब बाद में रिप्ले में देखा गया था तो गेंद राॅय के हाथों को छूती हुई गई थी। अगर धोनी अपील करते और रिव्यू लिया जाता तो भारत को पहली सफलता मिलती। बाद में राॅय ने अगली 2 गेदों में छक्का-चाैका जड़ दिया। राॅय उस समय 21 रनों पर खेल रहे थे और इंग्लैंड का स्कोर 49 पर था। लेकिन यहां माैका गंवाने पर भारत को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा। ओपनिंग जोड़ी ने शतकीय साझेदारी कर डाली। वहीं राॅय ने 57 गेंदों में 66 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। अब देखना यह बाकी है कि राॅय को जीवनदान देना भारत के लिए कितना महंगा साबित पड़ता है।

दूसरी बार हुई चूक
बता दें कि इस विश्व कप में धोनी से दूसरी बार चूक हुई है। धोनी डीआरएस लेने के एक्सपर्ट हैं, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में माही डीआरएस के मोर्चे पर फेल हो गए। तब हुआ यूं कि भारत के लिए सिर दर्द बनी बाबर आजम और फखर जमान की जोड़ी को तोड़ने के लिए कप्तान विराट कोहली ने अपने तुरुप के इक्के युजवेंद्र चहल को 17वें ओवर में उतारा। चहल के 19वें ओवर की पांचवी गेंद बाबर आजम के पैड पर जा लगी और चहल ने एलबीडब्लू की अपील की, लेकिन अंपायर ने इसे नकार दिया। इसके बाद चहल ने धोनी और कोहली से बात की। धोनी की सलाह पर कोहली ने डीआरएस नहीं लिया। कोहली को लग रहा था कि गेंद बाबर आजम के पैड पर ही लगी थी। कोहली ने उस समय धोनी की सुनी और डीआरएस का इस्तेमाल नहीं किया और बाद में रिप्ले साफ हुआ कि गेंद बाबर के पैड पर ही लगी थी और गेंद स्टंप को हिट कर रही थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
