IPL 2019: पुलवामा शहीदों के परिजनों की मदद करेगी CSK, धोनी प्रदान करेंगे चैक
नई दिल्ली। आईपीएल के 12वें संस्करण के उद्घाटन दिवस यानी 23 मार्च को बीसीसीआई ने पुलवामा शहीदों के परिजनों के नाम 20 करोड़ रुपए की राशि दान करने की घोषणा की है। इसके अलावा आईपीएल की टीम किंग्स इलेवन पंजाब ने भी 25 लाख रुपए की मदद करने के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। अब बारी आईपीएल की सबसे लोकप्रिय टीमों में शामिल चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की है।
धोनी की सीएसके टीम भी पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए परिजनों की मदद करेगी। टीम के कप्तान धोनी टीम के पहले मैच के दौरान चैक वितरण करेंगे। आपको बता दें कि आईपीएल में पहला मैच चेन्नई की टीम का ही है। इस बात की जानकारी सीएसके की टीम के मैनेजर राकेश सिंह ने दी है। सिंह ने अपने ट्वीटर हैंडल पर बताया है कि चेन्नई के पहले मैच में जो टिकट बिकेंगे उनका हिस्सा शहीद जवानों के परिजनों को दिया जाएगा। इस दौरान धोनी, जो खुद भारतीय टेरीटोरियल आर्मी के लेफ्टिनेंट कर्नल हैं, ये चैक प्रदान करेंगे।
आपको बता दें कि यह मैच चेन्नई के एम चिंदबरम स्टेडियम में होने जा रहा है और इसके सभी टिकटों की बिक्री कुछ ही घंटे के अंदर हो गई थी। गौरतलब है कि इस वीभत्स आतंकी हमले में 40 सीआरपीफ जवानों ने अपनी जान गंवाई थी। हाल ही में सम्पन्न हुई भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के तीसरे वनडे मैच के दौरान टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों ने आर्मी कैप पहनकर सीआरपीएफ के शहीदों को अपनी श्रद्धांजली दी थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
