IPL 2019: इस खिलाड़ी के होते हुए हैदराबाद को नहीं मिलती हार, आंकड़े आए सामने
नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद(Sunrisers Hyderabad) ने आईपीएल(IPL) टूर्नामेंट के 16वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स(Delhi Capitals) को 5 विकेट से हराकर अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है। हैदराबाद 4 मैचों में तीन जीत दर्ज कर चुकी है। पिछले सीजन में यह टीम फाइनल तक पहुंची थी। इस बार भी टीम बैलेंस लग रही है और प्लेआफ में जगह बनाने की दावेदार बन रही है। इसके अलावा हैदराबाद के लिए एक ऐसा लकी खिलाड़ी भी है जिसे जब भी प्लेइंग इलवेन में माैका मिला तो टीम को जीत ही मिली है।
जी हां, हम बात कर रहे हैं 34 साल के मोहम्मद नबी(mohammad Nabi) की जो अफगानिस्तान की ओर से खेलते हैं। नबी जब भी हैदराबाद की ओर से मैदान में उतरे हैं तब टीम को जीत मिली है। नबी ने आजतक हैदराबाद के लिए 7 मैच खेले हैं और इन सभी मैचों में टीम को जीत दर्ज हुई है। नबी ने साल 2017 में तीन और साल 2018 में दो मैच खेले थे, जबकि इस सीजन में भी अभी तक 2 मैच टीम के लिए खेले हैं जिसमें टीम को जीत मिली। आईपीएल 2019 में हैदराबाद ने पहले उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू(Royal Challengers Bangalore) खिलाफ मौका दिया। इसमें दाैरान उन्होंने कमाल का प्रदर्शन दिखाते हुए 11 रन देकर चार विकेट हासिल किए और टीम की जीत तय कर दी।
नबी को हैदराबाद ने 1 करोड़ी की कीमत चुकाकर अपनी टीम में शामिल किया है। उन्होंने अबतक खेले 7 मैचों में 9 विकेट चटकाए हैं। गेंद के साथ-साथ नबी बल्ले से भी कमाल दिखाते हैं। दिल्ली के खिलाफ हुए मैच में उन्होंने टीम को छक्का लगाकर जीत दिलाई थी। साथ ही 4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट भी चटकाए। बता दें कि फिरोजशाह कोटला क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस मैच में टॉस हैदराबाद की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम मात्र 129 रन ही बना पाई और इस लक्ष्य को हैदराबाद की टीम ने 5 विकेट रहते हासिल कर लिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
