मोदी के ख़िलाफ़ पुलिस में शिकाय़त दर्ज

By Super

विनीत खरे

बीबीसी संवाददाता, मुंबई

ललित मोदी पिछले कुछ दिनों से बीसीसीआई और कई सरकारी एजेंसियों के निशाने पर हैं

भारत में क्रिकेट को चलाने वाली संस्था बीसीसीआई के सचिव एन श्रीनिवासन ने इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व प्रमुख ललित मोदी के खिलाफ़ चेन्नई में एक शिकायत दर्ज की है.

एन श्रीनिवासन ने बीबीसी को बताया कि बीसीसीआई के वार्षिक आम बैठक में ललित मोदी से जुड़े मामले में आगे कदम उठाने की बात की गई थी और इसलिए उन्होंने चेन्नई में ललित मोदी के खिलाफ़ शिकायत दर्ज की.

श्रीनिवासन ने कहा, 'इस शिकायत में लेन-देन में आर्थिक अनिमितताओं, पैसे के गलत इस्तेमाल से जुड़ी बातें हैं. अब ये पुलिस का काम है कि इस पर कार्रवाई करे. हमने अपनी शिकायत में ढेर सारे दस्तावेज़ भी संगलग्न किए हैं जिनके माध्यम से हमने ऐसी बातों को उजागर गिया है जिससे पता चले कि आईपीसी की धाराओं का कैसे उल्लंघन किया गया.'

इससे पहले ललित मोदी को आईपीएल और बीसीसीआई से बाहर का रास्ता दिखाया जा चुका है.

उधर ललित मोदी के वकील मेहमूद आबदी ने बीसीसीआई के इस कदम की निंदा की और कहा, 'मीडिया के माध्यम से जो हमें पता चला है, उससे ऐसा हमें लगता है कि वही सारे मुद्दे उठाए गए हैं जो डिसिप्लिनरी कमेटी के सामने हैं.'

चेन्नई में पुलिस शिकायत दर्ज कराने पर टिप्पणी करते हुए आबदी ने कहा, 'बीसीसीआई चेन्नई में आज तो रजिस्टर नहीं हुई है. ये तो वहाँ पिछले कई सालों से वहाँ रजिस्टर है. जगमोहन डालमिया के खिलाफ़ सारी शिकायतें मुंबई में क्यों की गईं? दरअसल, चेन्नई में उनका कंफ़र्ट लेवल ज़्यादा है. ऐसा लगता है कि वो मुंबई में केस से छेड़छाड़ नहीं कर पा रहे थे, इसलिए उन्हें लगा कि ये शिकायत उन्हें चेन्नई में करनी चाहिए.'

Story first published: Wednesday, October 13, 2010, 16:21 [IST]
Other articles published on Oct 13, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+