IPL 2019: मोहम्मद शमी नहीं खेलेग पाएंगे सभी मैच, कोच ने बताई वजह
नई दिल्ली। यह बात को साफ है कि इस बार आईपीएल का रंग कुछ फीका पड़ने ही वाला है। इसका कारण है इंग्लैंड में होने वाला आगामी विश्व। इस बड़े टूर्नामेंट को ध्यान में रखते हुए कोई भी टीम नहीं चाहेगी कि उनका महत्तपूर्ण खिलाड़ी आईपीएल में चोटिल होकर टीम से बाहर बैठे। इसी कड़ी में भारतीय टीम के कई खिलाड़ी आईपीएल के कुछ मैचों से आराम ले सकते हैं, जिसमें अब तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी हैं।
किंग्स इलेवन पंजाब में शामिल शमी आगामी आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन को लालायित हैं लेकिन उन्हें मैचों के बीच में पर्याप्त आराम दिया जाएगा। यह कहना है पंजाब टीम के कोच माइक हेसन का। हेसन ने कहा कि मैंने केएल राहुल और मोहम्मद शमी से बात की है। वे आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं लेकिन हम उन्हें मैचों के बीच आराम देंगे। यदि वे आईपीएल में मैचों के बीच थकान महसूस करते हैं तो उन्हें आराम मिलेगा। उन्हें अतिरिक्त अभ्यास या आराम की जरूरत होगी तो हम देंगे। हमें देखना भी होगा कि टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है लेकिन वे अच्छे प्रदर्शन को बेताब हैं।
आईपीएल की शुरूआत 23 मार्च को हो रही है लेकिन लीग के कुछ मैचों से कई विदेशी खिलाड़ी बाहर रह सकते हैं। 28 मार्च को शेफील्ड शील्ड का फाइनल है, जिसके बाद ही विदेशी खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों में शामिल हो सकते हैं। इसपर हेसन ने कहा कि उपलब्धता का मसला होगा लेकिन हमें उतना असर नहीं पड़ेगा। अफगानिस्तान के खिलाड़ी ग्रुप चरण में बाद में आएंगे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी प्लेऑफ में आएंगे। ऑस्ट्रेलिया में शेफील्ड शील्ड फाइनल भी है लेकिन हमारे पास काफी खिलाड़ी हैं। बता दें कि विश्व कप की शुरूआत 30 मई को होनी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
