VIDEO: एक बॉल पर चाहिए थे जीतने के लिए 6 रन, छक्का भी नहीं लगा, बॉल भी बची रही और जीत भी गए

नई दिल्ली। क्रिकेट की कहानियां हजारों हैं और आने वाले समय में और कहानियां बनती ही जाएंगी। मैदान पर मैच का रोमांच जब चरम पर होता है तो मैदान पर खड़ा हर एक शख्स बड़ा संजीदा होता है। लेकिन क्रिकेट के मैदान पर कई वाकये ऐसे होते हैं जो रोमांच से ज्यादा हास्य पैदा करते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ मुंबई में खेले गए एक लोकल मैच के आयोजन के दौरान। जानिए कैसे रोमांचक मैच हास्यास्पद में परिवर्तित हो गया।
|
1 गेंद में 6 रन की जरूरत फेंकी दी 6 वाइड:
मुंबई आदर्श क्रिकेट क्लब के एक मैच के दौरान अनोखा वाक्य देखने को मिला। इस मैच में देसाई टीम को 5 ओवर में 76 रन के लक्ष्य का पीछा करना था। लेकिन विपक्षी टीम के गेंदबाज ने 6 वाइड फेंककर मैच गंवा दिया। क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ जब लगातार 6 वाइड फेंकी गई। सोशल मीडिया पर इस मैच का वीडियो वायरल हो रहा है।

ऐसा रहा मैच का रिजल्ट:
5-5 ओवरों के इस टेनिस बॉल टूर्नामेंट में देसाई और जूनी डोंबीवली टीमें आमने सामने थीं। पहले बैटिंग करते हुए डोंबिवली की टीम ने 75 रन बनाए और फिर जवाब में देसाई की टीम भी आखिरी ओवर में 70 के स्कोर पर पहुंच गई। आखिरी गेंद पर 6 रन चाहिए था लेकिन गेंदबाज एक सही गेंद नहीं फेंक पाया और 4.5 ओवर में ही देसाई की टीम जीत गई।
|
सोशल मीडिया पर वायरल:
इस क्रिकेट मैच का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा। लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मजाक में अंपायर और बल्लेबाज को रिश्तेदार बताया है तो किसी ने गेंदबाज पर फिक्सिंग का आरोप लगाया है। वहीं कईयो ने इसे राजनीतिक रंग देते हुए राहुल गांधी का रिप्लेसमेंट बताया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
