हिमा दास ने एक सप्ताह में जीता अपना दूसरा अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडल
नई दिल्ली: भारत की स्टार स्प्रिंटर हिमा दास ने अपने करियर में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने के साथ भारतीय एथलेटिक्स का नाम रोशन किया है। हिमा ने महिला 200 मीटर रेस में टॉप करते हुए अपना दूसरा अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडल जीत लिया है। उन्होंने यह मेडल पोलैंड में चल रही कुटनो एथलेटिक्स मीट में जीता।
पिछले कुछ महीनों से कमर की दिक्कत से जूझ रही हिमा ने 23.97 सेकेंड में यह रेस पूरी करके गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसके अलावा वीके विस्मया ने 24.06 सेकेंड के समय के साथ प्रतियोगिता का सिलवर मेडल अपने नाम किया।
ये हिमा के लिए इस साल की दूसरी 200 मीटर रेस थी। हिमा का पर्सनल बेस्ट स्कोर 23.10 सेकेंड रहा है जो उन्होंने पिछले साल कायम किया था। इसके अलावा नेशनल रिकॉर्ड धारक मोहम्मद अनस ने पुरुष 200 मीटर रेस में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उन्होंने 21.18 सेकेंड में यह रेस पूरी की। आपको बता दें कि हिमा ने साल की पहली 200 मीटर में गोल्ड पिछले सप्ताह ही जीता था। इस तरह से उन्होंने एक सप्ताह में दूसरी बार 200 मीटर दौड़ में पहला स्थान अपने नाम किया। वे 4 जुलाई को पोजनान एथलेटिक्स ग्रां प्री में भी स्वर्ण जीती थीं।
उन्होंने इस प्रतियोगिता में 23.65 सेकेंड का समय निकाला था। जबकि विस्मया इस रेस में 23.75 सेकेंड के स्कोर के साथ तीसरे नंबर पर रही थीं। बता दें कि हिमा वर्ल्ड जूनियर चैंपियन के साथ ही 400 मीटर रेस में नेशनल रिकॉर्ड होल्डर भी हैं। वहीं, पुरुषों में एमपी जुबीर ने 400 मीटर बाधा दौड़ में रजत और जितिन पाल ने कांस्य जीता। जबकि महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में भारत की पी सरिताबेन ने स्वर्ण, सोनिया बैस्या ने रजत और आर विद्या ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
