Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

VIDEO : हार्दिक की 'तूफानी पारी' के मुरीद हुए चेन्नई के कोच, कह दी बड़ी बात

नई दिल्ली। आखिरकार हार्दिक पांड्या के धमाके हरफनमौला खेल को सलामी ठोकते हुए धोनी की टीम ने इस सीजन में अपनी हार स्वीकार कर ली। चेन्नई को मुंबई के खिलाफ हुए मैच में ना केवल सत्र की पहली हार, बल्कि करारी हार का सामना करना पड़ा। आपको बता दें 3 अप्रैल को हुए मैच में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 37 रनों से बुरी तरह धो दिया था। इस जीत के नायक रहे टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या।

हार्दिक ने मैच में केवल 8 गेंदों पर 25 रनों की पारी खेली और बाद में गेंदबाजी करते हुए भी तीन विकेट चटकाए। इस प्रदर्शन के दम पर हार्दिक ने एक बार भारतीय टीम प्रबंधन को बता दिया है, आखिर क्यों वे आगामी विश्व कप के मद्देनजर टीम इंडिया के अहम खिलाड़ी होंगे। बीते मैच में महेंद्र सिंह धोनी का विकेट लेने वाले हार्दिक की चेन्नई के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भी जमकर तारीफ की है।

फ्लेंमिग ने खुद को हार्दिक का तगड़ा फैन बताते हुए कहा है, 'मेरे हिसाब से वो जबरदस्त खिलाड़ी है। उनका आत्मविश्वास ऊंचा है और जिस तरह से उन्होंने डेथ ओवर में गेंदबाजी की उससे पता लगता है वो अपने आप में कितने तैयार हैं। वह आला दर्जे के खिलाड़ी हैं। वह ना केवल मुंबई बल्कि भारत के भी अहम खिलाड़ी हैं। अगर आप उनको मैच में रोककर रखते हो तो आपके जीतने के चांस काफी ज्यादा है। लेकिन बुधवार को उन्होंने जिस तरह से दमदार प्रदर्शन किया, वह शानदार था।'

प्लेमिंग ने माना कि चेन्नई ने गेम में बने रहने की काफी कोशिश की लेकिन अंत में आखिरकार पांड्या और पोलार्ड के खेल के बूते यह मुंबई के हाथों में चला गया। हमने खेल के शुरू में जितनी अच्छी गेंदबाजी की उतनी ज्यादा हम बाद में जारी नहीं रख पाए। इस पिच पर 150 रनों तक का स्कोर बराबरी का मुकाबला दिखाता। कोच ने साथ ही यह भी माना कि चेन्नई की टीम में अधिक उम्र के खिलाड़ियों की भरमार होने से यह टीम फील्डिंग में कुछ कमतर है और यह टूर्नामेंट में आगे भी ऐसा ही रहेगा।

Story first published: Thursday, April 4, 2019, 17:20 [IST]
Other articles published on Apr 4, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+