भारत-न्यूजीलैंड मैच से पहले 'विराट सेना' को साइना नेहवाल ने दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। देशभर में दुआएं की जा रही हैं कि विराट सेना यहां से फतह हासिल कर फाइनल में जाकर खिताब हासिल करे। वहीं टीम भी पूरे जोश में है। मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में होने जा रहा है। यह वही मैदान है जहां भारत को आज से 44 साल पहले न्यूजीलैंड के हाथों हार मिली थी। लेकिन इस बार टीम यहां जीत हासिल कर पुराना हिसाब चुकता करना चाहेगी। भारत की स्टार बैडमिंटन महिला खिलाड़ी साइना नेहवाल ने भी टीम को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं।
I wish team India 🇮🇳... all the very best for the match today @cricketworldcup #indiavsNewzealand #SemiFinals
— Saina Nehwal (@NSaina) July 9, 2019
साइना ने मैच से पहले ट्वीट करते हुए कहा, "मैं टीम इंडिया को शुभकामना देती हूं। आज के मैच के लिए शुभकामनाएं।" भारत, जो वेस्टइंडीज के साथ विश्व कप के इतिहास में दूसरी सबसे सफल टीम है, तीसरी बार प्रतिष्ठित ट्रॉफी उठाने के लिए उसकी नजर होगी। भारत विश्व कप 2019 में अब तक केवल एक ही गेम हारा है- मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ और लीग चरण के बाद अंक तालिका के शीर्ष पर रहा ।
इस मुकाबले के लिए खेल मंत्री किरण रिजिजू ने टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कीवी टीम से होने वाले महामुकाबले से पहले एएनआई से कहा, 'मैंने भारतीय क्रिकेट टीम को अपनी शुभकमनाएं भेजी हैं। उम्मीद है कि टीम इंडिया अच्छा परफॉर्म करेगी।' टीम इंडिया को इस मैच में मजबूत दावेदार माना जा रहा है। अगर यहां भारत कीवी टीम को हराने में सफलत रहता है तो वह फाइनल में पहुंच जाएगा। जहां उसका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और मेजबान इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा। बता दें कि क्रिकेट वर्ल्ड कप इंग्लैंड ऐंड वेल्स की मेजबानी हो रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
