Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvsNZ: फैंस को नहीं भाया शमी को बाहर बैठाने का फैसला, विराट की लगाई क्लास

नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल मुकाबले में विराट कोहली एक बार फिर से टीम चयन को लेकर घिर गए हैं। भारत ने इस मैच में जो प्लेयिंग इलेवन खिलाई है उसमें केवल तीन मुख्य गेंदबाजों को जगह दी गई है। ये गेंदबाज हैं- बुमराह, भुवनेश्वर और चहल। जबकि कुलदीप यावद और मोहम्मद शमी जैसे गेंदबाज बैंच पर बैठे हुए हैं। शमी के टीम में शामिल ना होने पर लगभग सभी क्रिकेट पंडितों और फैंस ने एक सुर में हैरानी जताई है।

मोहम्मद शमी ने भारत के लिए इस विश्व कप में केवल 4 ही मैच खेले हैं और उनको एक हैट्रिक समेत 14 विकेट भी मिलें हैं। लेकिन इसके बावजूद वे टीम प्रबंधन की पहली पसंद क्यों नहीं बने हुए हैं यह एक मुश्किल से पचने वाली बात है। शमी को इससे ठीक पहले श्रीलंका के खिलाफ आराम देने की बात कहकर बाहर बैठाया गया था। अब इस मैच में भी उनको बाहर बैठाया गया है। इससे यही संकेत जा रहा है कि श्रीलंका के खिलाफ भी शमी को आराम नहीं दिया गया था बल्कि उनको बाहर बैठाया गया था।

विराट कोहली की कुछ चीजें अप्रत्याशित होती हैं। या तो उनके फैसले बहुत हिट साबित होते हैं या फिर उनकी काफी आलोचना होती है। शमी को ना पाकर क्रिकेट फैंस का धैर्य भी जवाब दे गया है और उन्होंने ट्विटर के जरिए अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं-

नवनीत मुंद्रा लिखते हैं- कोहली ने बैटिंग में गहराई के लिए शमी को बाहर बैठा दिया। आप लोग क्या इस फैसले से सहमत हैं-

तो वही कुछ फैंस का यह भी मानना है कि शमी के बाहर होने का कारण शायद कुछ और हो। इसके लिए ऐसे फैंस ने एक स्कीनशॉट भी शेयर किया है जिसमें एक युवती शमी के ट्विटर अकाउंट को दिखाते हुए कह रही है कि ये क्रिकेटर उनको लगातार मैसेज कर रहा है-

आप ट्विटर पर अन्य प्रतिक्रियाएं यहां पर देख सकते हैं-

आपको बता दें कि न्यूजीलैंड ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया है। भारत को कहीं ना कहीं मुख्य गेंदबाजों की कमी खल रही है। खासकर जिस तरह की शुरुआत बुमराह और भुवी की जोड़ी ने की थो वह बाद में जारी नहीं रह पाई और बाद में कीवी बल्लेबाजों ने धीमी गति से बैटिंग करते हुए स्कोर आगे बढ़ाया। ऐसे में शमी एक या दो विकेट निकालकर भारत के लिए मैच और भी जल्दी बदल सकते थे।

Story first published: Tuesday, July 9, 2019, 17:53 [IST]
Other articles published on Jul 9, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+