Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जब प्रिंस हैरी ने की वर्ल्ड कप 2019 के आगाज की घोषणा, देखें VIDEO

नई दिल्ली। क्रिकेट विश्व कप का रंगारंग शुभारंभ लंदन के ओवल मैदान पर इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच के साथ हो गया। इस मैच के साथ क्रिकेट की सबसे बड़ी प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। ओवल पर मैच से पहले शानदार आयोजन किए गए जिन्होंने विश्व कप 2019 को और भी ज्यादा शानदार बना दिया। कई तरह के खूबसूरत आयोजनों के बीच प्रिस हैरी द्वारा आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 की आधिकारिक घोषणा करना मुख्य आकर्षण बिंदु रहा।

प्रिस हैरी ने विश्व कप की के ओपन होने की आधिकारिक घोषणा करते हुए ओवल से संबोधन देते हुए कहा, 'लेडिज एंड जेंटलमैन्स, दुनिया के सभी कोनों में फैले हुए फैंस, आपका विश्व कप के ओपनिंग मैच के लिए ओवल में स्वागत है। क्रिकेट का सबसे पहला विश्व कप भी इंग्लैंड में 1975 में हुआ था और मैं इस बेहतरीन ग्लोबल इवेंट के एक बार इंग्लैंड में होने से बहुत खुश हूं जिसमें 10 शानदार टीमें एक दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगी।'

उन्होंने इस दौरान इंग्लैंड की सांस्कृतिक विविधता का भी हवाला दिया और कहा कि यहां पर सभी टीमों को मैच के दौरान अपने होम ग्राउंड जैसा ही अनुभव होगा। हैरी ने अंत में सभी टीमों को जीत की शुभकामनाएं देते हुए उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने विश्व कप में अपनी कुछ ना कुछ भूमिका निभाई है।

यह खबर भी पढ़िए- बेन कटिंग ने मिस वर्ल्ड ऑस्ट्रेलिया से की सगाई, देखें तस्वीरें

आपको बता दें कि विश्व कप 2019 शुरू होने से पहले टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले सभी 10 टीमों के कप्तान इंग्लैंड के बकिंघम पैलेस में महारानी एलिजाबेथ से भी मिले थे। इस दौरान प्रिंस हैरी ने भी भारत के कप्तान विराट कोहली समेत सभी टीमों के कप्तानों के साथ मुलाकात की थी।

Story first published: Thursday, May 30, 2019, 16:26 [IST]
Other articles published on May 30, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+