Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट: लोकेश राहुल ने जड़ा करियर का दूसरा सैकड़ा

कोलंबो। इस समय भारत और श्रीलंका के बीच में राजधानी कोलंबों में टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए पहले दिन 4 विकेट के नुकसान पर 258 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया की तरफ से लोकेश राहुल ने आज शानदार शतक लगाया है।

आईये जानते हैं कि राहुल के इस शतक की खास बातें..

  • टीम इंडिया की तरफ से लोकेश राहुल ने आज शानदार शतक लगाया है
  • लोकेश राहुल ने180 बॉल में 12 चौके और एक छक्का की मदद से अपने टेस्ट करियर का दूसरा सैकड़ा जड़ा है।
  • लोकेश राहुल को 108 रन के निजी स्कोर पर चमीरा ने चांडीमल के हाथों कैच कराया।
  • लोकेश ने पहले कप्तान विराट के साथ तीसरे विकेट के लिए 164 रनों की और बाद में रोहित शर्मा के बीच चौथे विकेट के लिए 15.5 ओवर्स में 55 रन की पार्टनरशिप की।
  • टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। पहले ही ओवर में मुरली विजय खाता खोले बगैर धम्मिका प्रसाद का शिकार हो पवेलियन लौट गए। वह पगबाधा करार दिए गए।
  • तीन मैचों की श्रृंखला में पहला टेस्ट गंवाकर भारत 0-1 से पीछे चल रहा है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+