Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मोहाली वन-डे-Live: भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

मोहाली। टीम इंडिया ने मोहली वनडे में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया। टीम इंडिया ने सीरीज पर 2-1 से बढ़त बना ली। कप्तान धोनी और विराट कोहली ने शानदार पारी खेलकर भारत को 5 मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त दिला दी है। इस से पहले न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 286 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसे टीम इंडिया आसानी से 48.1 ओवरों में हासिल कर लिया। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विराट कोहली ने 154 रन बनाए। कप्तान धोनी ने 80 रनों की शानदार पारी खेली।

आपको बता दें कि इससेे पहले टीम इंंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। न्यूजीलैंड को शुरुआत अच्छी मिली, आज कप्तान विलियमसन नहीं चले तो लाथम के साथ टीम के अनुभवी खिलाड़ी रॉस टेलर (44) ने अच्छा साथ निभाया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 73 रन जोड़े और अपनी टीम को सधी शुरूआत दी।

अखिलेश बनाम शिवपाल: कौन है इस विवाद का खलनायक?

टीम इंडिया की ओर से उमेश और केदार ने तीन-तीन विकेट चटकाए, जबकि बुमराह और अमित मिश्रा को दो-दो विकेट मिले। बुमराह ने आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर बोल्ट का विकेट चटका किवी टीम की पारी समेटी।

भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं है। मालूम हो कि सीरीज एक-एक की बराबरी पर होने के कारण आज दोनों ही टीमों की कोशिश होगी वो सीरीज में बढ़त बनाएं।

अखिलेश ने दिखाई ताकत, साबित किया केवल मुलायम के बेटे ही नहीं वो

आपको बता दें कि 13 साल बाद कोटला में जीत दर्ज करने के बाद कीवी टीम के हौसले सातवें आसमान पर हैं।हालांकि मोहाली में दोनों टीमों के बीच ये पहला वनडे मुकाबला होगा।

भारत : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान-विकेटकीपर), रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, केदार जाधव।

न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), कोरी एंडरसन, ट्रेंट बाउल्ट, मार्टिन गुप्टिल, मैट हेनरी, टॉम लाथम, जिम्मी नीशम, ल्यूक रोंची (विकेटकीपर), मिशेल सैंटनर, टिम साउदी, रॉस टेलर।

Live Updates:

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+