
अचानक आ गईं मधुमख्कियां
यह वाक्या उस समय देखने को मिला जब श्रीलंका बल्लेबाजी कर रहा था। दरअसल, 48वें ओवर में क्रिस मॉरिस गेंदबाजी कर रहे थे, लेकिन इससे पहले वे अपना पूरा ओवर खत्म करते कि वे जमीन पर लेट गए, जिसके बाद बाकि सभी खिलाड़ी भी लेट गए। जमीन पर लेटने की वजह से मैच थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया था। यह पूरा वाकया देखकर स्टैंड में बैठे दर्शक हंसने लगे, तो वहीं जो लोग टीवी पर यह मैच देख रहे थे, उन्हें तो थोड़ी देर के लिए कुछ समझ भी नहीं आया कि अचानक ये खिलाड़ी क्यों लेट गए।
|
पहले भी देखा जा चुका है ऐसा वाक्या
बता दें कि यह कोई पहला माैका नहीं है जब मधुमख्कियों ने मैदान पर आकर अपना आतंक मचाया हो। ये मधुमख्कियां साउथ अफ्रीका के हुए एक पहले मैच में भी मैदान पर दर्शकों को अपेन दर्शन दे चुकी हैं। गाैर हो कि 4 फरवरी 2017 को जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने थीं, तब भी मधुमक्खियों ने मैच में खलल डाला था। इत्तेफाक है कि उस समय भी क्रिस मोरिस ही गेंदबाजी कर रहे थे और उन्हें अपनी गेंदबाजी रोकनी पड़ी थी। मतलब साफ है कि श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के मैच को मधुमक्खियां भी काफी पसंद करती हैं, जिसकी वजह से वे बार बार आ जाती हैं। इस दौरान डिकॉक के हेलमेट पर ढेर सारी मधुमक्खियां बैठ गई थी।
|
दोनों टीमें सेमीफाइनल से बाहर
मैच की बात करें तो साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका 203 रन पर समेट दिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकन टीम बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही। क्रिस मौरिस और डुएन प्रीटोरियस की शानदार गेंदबाजी ने लंका के बल्लेबाजों को क्रीज पर लंबे समय तक टिकने ही नहीं दिया। जवाब में साउथ अफ्रीका ने 9 विकेट से मैत जीत लिया। बता दें कि ये दोनों टीमें सेमीफाइनल की दाैड़ से भी बाहर हो चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications
