धोनी के डेब्यू से पहले सचिन ने खेला था हेलीकॉप्टर शॉट, वीडियो आया सामने
नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी को खेल की शोभा बढ़ाने वाले बेहतरीन क्रिकेटरों में से एक माना जाता है और उनके रिकॉर्ड उनके कौशल को बयां करते हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज हाथ में बल्ला और दस्ताने दोनों लेकर खेल की दिशा बदल सकते हैं और उनका तेज दिमाग विरोधियों के लिए हमेशां चिंता बनकर रहा। धोनी की कप्तानी में भारत ने कई सीरीज और टूर्नामेंट जीते हैं।
जहां धोनी के पास गेंदबाजों को परेशान करने के लिए कई शॉट हैं, वहीं उनका हेलीकॉप्टर शॉट काफी फेमस रहा है। यॉर्कर पर रन बनाना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं रहता। हालांकि, धोनी बड़ी आसानी से इसे खेलकर रन बटोर लेते हैं। लसिथ मलिंगा, जेम्स एंडरसन और जेम्स फॉल्कनर जैसे कई प्रमुख गेंदबाज धोनी के अनोखे शाॅट के शिकार हुए हैं।

अब सचिन का वीडियो हुआ वायरल
एमएस धोनी निश्चित रूप से हेलीकॉप्टर शॉट को लोकप्रिय बनाने के श्रेय के पात्र हैं और यह भी माना जाता है कि विकेटकीपर-बल्लेबाज ने इस शाॅट का आविष्कार किया है। वहीं इस बीच सचिन तेंदुलकर का पुराना वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह हेलीकॉप्टर शॉट खेलते हुए दिखे। यह वीडियो इंग्लैंड के खिलाफ 2002 में हुए एक वनडे मैच का है, जबकि रांची में जन्मे क्रिकेटर धोनी ने 2004 में डेब्यू किया था। वीडियो से साफ दिख रहा है कि धोनी के डेब्यू करने से पहले सचिन के पास हेलिकाॅप्टर शाॅट खेलने की कला थी।
पूर्व क्रिकेटर की भविष्यवाणी- अगर ऐसा हुआ तो शास्त्री को हटाना मुश्किल होगा

सचिन तेंदुलकर का हेलीकॉप्टर शॉट
क्लिप में, तेंदुलकर को इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स कीर्टले को डीप मिड-विकेट क्षेत्र में बाउंड्री के लिए स्मैश करते हुए देखा जा सकता है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेम्स ने मास्टर ब्लास्टर को रोकने के लिए एक फुल-लेंथ डिलीवरी दी। हालांकि, तेंदुलकर ने फ्रंट लेग पर जाते हुए धोनी की तरह शाॅट खेला। सचिन का शाॅट बिल्कुल हेलिकाॅप्टर शाॅट जैसा रहा। वीडियो जंगल की आग की तरह वायरल हो रहा है और माना जा रहा है कि धोनी से पहले सचिन ने हेलीकॉप्टर शॉट पेश किया था।
|
उस मैच में शतक भी लगाया था
जिस मैच में सचिन ने हेलिकाॅप्टर शाॅट खेला था, तब उनके बल्ले से शतक भी निकला था। 2002 की मशहूर नेटवेस्ट ट्रॉफी के पांचवें मैच में तेंदुलकर ने यह अनोखा शॉट खेला था। चेस्टर-ले-स्ट्रीट में हुए मुकाबले में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए तेंदुलकर ने अपनी पारी को बढ़ाया और एक शानदार शतक बनाया। उन्होंने कुल मिलाकर 108 गेंदों में 105 रन बनाए, जिसकी बदाैलत भारत ने 4 विकेट खोकर 285 रन बनाए। हालांकि, बाद में बारिश के कारण मैच को रद्द कर दिया गया और अंक साझा किए गए। फिर भी, भारत ने खिताब जीत लिया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
