हार्दिक पांड्या से पहले ये नामी क्रिकेटर्स भी बिना शादी किए बन चुके हैं पिता

नई दिल्ली। क्रिकेट प्रेमियों को हार्दिक पांड्या की ओर से वीरवार एक खुशखबरी सामने आई। उनकी मंगेतर नताशा स्टेनकोविक ने बेटे को जन्म दिया। वहीं क्रुणाल पांड्या ने भी अपने नन्हे बेटे की तस्वीर फैंस के साझ साझा की। पांड्या और नताशा ने जनवरी की शुरूआत में सगाई की थी। अभी तक दोनों ने शादी नहीं की, हालांकि हवन में बैठे हुए दोनों की तस्वीर सामने आई लेकिन इस कपल ने शादी होने की पुष्टि नहीं की। ऐसे में पांड्या पहले क्रिकेटर नहीं हैं जो बिना शादी किए पिता बनने की खुशी दे रहे हैं। उनसे पहले 4 ऐसे क्रिकेटर्स हैं जो बिना शादी के पिता ने थे।

क्रिस गेल

क्रिस गेल

विंडीज टीम के बल्लेबाज क्रिस गेल की तूफानी पारियों से हर कोई वाकिफ हैं। वह क्रिकेट के साथ-साथ मस्तमाैला जीवन व्यतीत करना पसंद करते हैं। गेल की पत्नी नताशा ने शादी करने से पहले एक बच्ची को जन्म दिया था, जिसका नाम गेल ने बलश रक्खा है।

जो रूट

जो रूट

इंग्लैंड के महान बल्लेबाज और उपकप्तान जो रूट हाल ही में पिता बनने का सुख उठाया है। हालाकि बता दें कि जो ने अभी शादी नहीं की है लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड केरी कोटरेल ने एक बच्चे को जन्म दिया है। इन दिनों दोनों अपने इस बाचे को साथ खुशी- खुशी जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

विनोद कांबली

विनोद कांबली

सचिन तेंदुलकर के खास दोस्त विनोद कांबली शादी करने से पहले ही पिता बन चुके हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम नोएला लैविस था, जिन्हें वह तलाक दे चुके हैं। इसके बाद उनका अफेयर फैशन मॉडल आंद्रया हैविट से शुरू हुआ। इसी दौरान आंद्रेया ने एक बेटे को जन्म दिया था। हालांकि इसके तुरंत बाद कांबली ने आंद्रेया से शादी भी कर ली थी। उनके इस बेटे का नाम जीजस क्रिस्टियानो है।

डेविड वार्नर

डेविड वार्नर

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वार्नर अप्रैल 2015 में अपनी गर्लफ्रेंड कैंडिस वार्नर के साथ शादी की थी। लेकिन वह शादी से पहले ही एक बेटी के पिता बन गए। कैंडिस ने सितंबर 2014 में एक बच्चे को जन्म दिया था।

Story first published: Saturday, August 1, 2020, 18:49 [IST]
Other articles published on Aug 1, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+