For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वर्ल्ड कप : शाकिब ने टीम इंडिया को 2 जुलाई के लिए दे दी यह 'चेतावनी'

नई दिल्ली। बांग्लादेश क्रिकेट टीम आईसीसी विश्व कप में अभी तक सबको चाैंकाती हुई नजर आ रही है। बाग्लादेश 7 मैचों में 7 अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर काबिज हैं। सेमीफाइनल की दाैड़ में इस टीम की उम्मीदें अभी भी जिंदा हैं, जिन्हें कामय रखने के लिए शाकिब अल हसन ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। शाकिब ने सोमवार को अफगानिस्तान के खिलाफ 51 रनों की पारी व 5 विकेट झटकते हुए टीम को जीत दिलाई। बांग्लादेश का अब भारत के साथ 2 जीन को मैच है जिसके लिए शाकिब ने 'विराट सेना' को चेतावनी दी।

मात देने में सफल हो सकते हैं

मात देने में सफल हो सकते हैं

शाकिब ने कहा कि भारत मजबूत टीमों में से एक है। उन्हें हराना आसान नहीं होगा। लेकिन हम अपना सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन करेंगे। अनुभव से मदद मिलेगी, लेकिन अनुभव दुनिया का अंत नहीं। हमें भारत को मात देने के लिए अपना सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन करना होगा। भारत के पास विश्‍व स्‍तरीय खिलाड़ी हैं, जो अपने दम पर मैच जिताने का दम रखते हैं। जैसा कि मैंने कहा, हम अपना सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन करेंगे और मुझे विश्‍वास है कि हम उन्‍हें मात देने में सफल हो सकते हैं।

हासिल कर चुके हैं खास उपलब्धि

हासिल कर चुके हैं खास उपलब्धि

शाकिब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा और गेंदबाजी में 5 विकेट झटक कर अपना नाम एलिट लिस्ट में लिखवा लिया। वो किसी भी वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की ओर से यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए वहीं युवराज सिंह ने भी कुछ इसी तरह का कमाल साल 2011 के वर्ल्ड कप में किया था। युवराज ने आयरलैंड के खिलाफ मैच खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की थी।

2007 में हरा चुके हैं भारत को

2007 में हरा चुके हैं भारत को

समय-समय पर अपने प्रदर्शन से सभी को चौंकाने वाली बांग्लादेश की टीम ने 2007 के विश्व कप में भी क्रिकेट इतिहास का बहुत बड़ा उलटफेर करके दिखाया था। दरअसल, सुपर 8 स्टेज में बांग्लादेश ने टीम इंडिया को हराकर विश्व कप से बाहर कर दिया था। बांग्लादेश के सामने टीम इंडिया 191 रनों पर ढेर हो गई थी। इस लक्ष्य को बांग्लादेश ने 48.3 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल किया था।

Story first published: Tuesday, June 25, 2019, 13:00 [IST]
Other articles published on Jun 25, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+