For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रोहित शर्मा ने पोलार्ड से किया हिसाब बराबर, पूछा- तुम्हें मेरा बदला कैसा लगा

नई दिल्ली। भारत-विंडीज के बीच टी20 सीरीज शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं, लेकिन इससे पहले रोहित शर्मा और किरोन पोलार्ड एक-दूसरे की टांग खींचने में लगे हुए हैं। दोनों ने कुछ विज्ञापन के जरिए दर्शा दिया है कि सीरीज रोमांचक भरी होने जा रही है। कुछ दिन पहले पोलार्ड ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो अपलोड की थी जिसमें वह रोहित को परेशान करने के लिए किसी व्यक्ति द्वारा रात को फोन करवाते हैं, जिससे रोहित की नींद खराब हो जाती है। अब उसी का बदला रोहित ने लिया जिसका वीडियो उन्होंने अपने ट्विटर पर शेयर किया है।

ऐसे लिया रोहित ने बदला

वीडियो में आप देख सकते हैं कि पोलार्ड गेस्ट हाउस में ठहरने के लिए आते हैं, लेकिन जो रूम उन्होंने बुक किया होता है वहां रोहित पहले से ही पहुंचे होते हैं। रोहित उनके बिस्तर पर आवाज निकालने वाले बत्तख के बने खिलाैने रख देते हैं। जैसे ही पोलार्ड बैड पर लेटते हैं तो बत्तख की आवाजें आने लगीं। पोलार्ड जब देखते हैं तो उन्हें पता चलता है कि उनके पूरे बेड पर खिलौने वाली बत्तख हैं, जिनमें से आवाज आती है। यह देख पोलार्ड चिढ़ गए। इस वीडियो को शेयर करते हुए रोहित शर्मा ने लिखा है- तुम्हें मेरा बदला कैसा लगा कीरोन पोलार्ड? 6 दिसंबर को मिलते हैं!

यहां से हुई शुरूआत

रोहित पोलार्ड अपनी-अपनी टीमों की प्रमोशन करने के लिए लगे हुए हैं जो ब्राॅडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स के लिए एड शूट कर रहे हैं। पहली जो वीडियो वायरल हुई थी उसमें रोहित पोलार्ड को रास्ते में अकेले छोड़कर गाड़ी लेकर भागते हुए दिखे। एड का पहला वीडियो रोहित ने शेयर किया था जिसमें वह पोलार्ड को लिफ्ट देते हैं और फिर आधे रास्ते में जाकर गाड़ी को धक्का देने के बहाने पोलार्ड को नीचे उतारते हैं। जैसे ही पोलार्ड गाड़ी से निकले तो रोहित ने उनका सारा सामान बाहर फेंक दिया और अकेले गाड़ी लेकर चले गए।

पोलार्ड ने उड़ाई थी रोहित की नींद

इसके बाद जो दूसरा वीडियो था, उसमें पोलार्ड रोहित को रात के समय परेशान करते दिखे। यह वीडियो पोलार्ड ने शेयर की थी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि रोहित टेंशन फ्री होकर सोए हुए हैं कि तभी उन्हें एक काॅल आती है। कच्ची नींद में उठते हुए रोहित ने पहले लाइट ऑन की और फिर काॅल रिसिव की। फोन करने वाला शख्स एकदम कहता है, ''गुड माॅर्निंग रोहित सर, यह काॅल आपको जगाने के लिए आई है।'' इसपर रोहित हैरानी जताते हैं। फिर आगे दूसरा आदमी कहता है, ''पोलार्ड सर ने आपको जगाने के लिए बोला था, ठीक 4 बजे।'' ऐसे में रोहित घड़ी की ओर देखते हैं तो सच में समय सुबहर 4 बजे का हो रहा था। यह देख रोहित गुस्सा होते दिखे।

Story first published: Tuesday, December 3, 2019, 19:34 [IST]
Other articles published on Dec 3, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+