For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL से पहले KKR को लगा बड़ा झटका, करोड़ों में बिके 2 युवा खिलाड़ी टूर्नामेंट से हुए बाहर

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन 12 को शुरू होने में अब कुछ ही समय बचा है, लेकिन इससे पहले कोलकाता नाईट राइडर्स को बड़ा झटका लगा है। उनकी टीम से दो युवा तेज गेंदबाज शिवम मावी और कमलेश नागरकोटी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इन दोनों खिलाड़ियों की पीठ में चोट आई है। नागरकोटी ने अंडर 19 विश्व कप में अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित कर आईपीएल में बड़ी बोली पर जगह बनाई थी।

नागरकोटी को केकआर टीम ने 3.2 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा था। वह इस समय एनसीए में हैं, जहां वह चोट से उबरने की कोशिश में लगे हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, नागरोटी को पूरी तरह से स्वस्थ होने में लगभग तीन महीने लग सकते हैं। मावी भी 3 करोड़ की मोटी रकम के साथ कोलकाता के साथ जुड़े थे। वह उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। माना जा रहा है कि मावी को ठीक होने में छह महीने लगेंगे। ऐसे में वह इस बीच क्रिकेट से दूर रहेंगे।

नागरोटी की जगह इसे मिली जगह
वहीं नागरोटी की जगह अब केरल के संदीप वॉरियर केकेआर की टीम के साथ जुड़े हैं। वॉरियर 2013 से 2015 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के साथ जुड़े हुए थे लेकिन उन्हें कभी प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया। वाॅरियर ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में आंद्र प्रदेश के खिलाफ हैट्रिक भी ली थी। वहीं रणजी ट्रॉफी में केरल के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने दस मैचों में 44 विकेट झटके थे। 27 साल के वॉरियर ने बताया कि जब मुझसे पूछा गया था कि आप मंगलवार को कोलकाता आ जाएंगे तो मुझे लगा कि शायद नेट्स पर मेरा ट्रायल हो। मैं तब अचंभित रह गया, जब पता चला कि मुझे पहले ही केकेआर के लिए सिलेक्ट किया जा चुका है।

बता दें कि कोलकाता को अपना पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 24 मार्च को खेलना है। आईपीएल का शेड्यूल अभी तक 17 मैचों का जारी हुआ है जो 5 अप्रैल तक खेले जाएंगे। कोलकाता की कप्तानी दिनेश कार्तिक के हाथों में होगी। पिछले सीजन में यह टीम 16 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज रही थी।

Story first published: Friday, March 15, 2019, 14:24 [IST]
Other articles published on Mar 15, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+