IPL मैचों को लेकर युवराज के कारण रोहित शर्मा ने लिया ये बड़ा फैसला

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 12वें सीजन का अखाड़ा तैयार हो चुका है। सभी टीमें खिताब पर कब्जा करने के लिए अपनी-अपनी तैयारियों में जुट चुकी हैं। इसी बीच रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई टीम भी कमर कस चुकी है। वहीं कप्तान रोहित ने भी 'सिक्सर किंग' युवराज सिंह के कारण आईपीएल मैचों से पहले ऐसा बड़ा फैसला लिया है जो मुंबई टीम के लिए कारगार साबित हो सकता है।

लिया ये फैसला
रोहित ने टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले कहा कि बल्लेबाजी को लेकर मेरी सोच बिल्कुल साफ है। मैं पहले भी मिडिल ऑर्डर में भी बल्लेबाजी कर चुका हूं और पारी की शुरुआत भी कर चुका हूं। टीम को जहां जरूरत होगी मैं वहां पर खेलने के लिए तैयार कहूं। उन्होंने आगे कहा कि जैसा कि मैंने पहले कहा कि टीम को मेरी जिस नंबर पर बल्लेबाजी की जरूरत होगी, मैं उस नंबर पर बल्लेबाजी के लिए तैयार हूं। लेकिन इस साल मैं आईपीएल के सभी मैचों में पारी की शुरुआत करूंगा. मैं भारत के लिए ओपनिंग ही करता हूं और मैंने इसी स्थान पर खेलते हुए मैंने सफलता हासिल की है।

युवराज को मिलेगा फायदा
अगर रोहित ओपनिंग करते हैं तो इसका सीधा फायदा युवराज को ही जाता है। वो कैसे? ये हम आपको समझाते हैं। अगर रोहित ओपनिंग करते हैं तो सवाल है कि मिडिल ऑर्डर काैन संभालेगा। इसका जवाब खुद युवराज हैं। युवराज रोहित के ओपनिंग करने पर खुद चाैथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं। युवराज के पास टी20 क्रिकेट का अच्छा अनुभव भी है और ऐसे में मुंबई के लिए चाैथे नंबर की भूमिका युवराज ही निभाएंगे। वहीं इस बात के संकेत टीम के डायरेक्टर(क्रिकेट संचालन) जहीर खान ने भी दिए हैं।

जहीर ने भी कही ये बात
जहीर खान ने कहा कि युवराज सालों से अपनी टीम को मैच जिताते आ रहे हैं। युवी से अच्छा यह काम कोई और नहीं कर सकता। हमने उन्हें नेट्स में देखा है, वो अच्छे लग रहे हैं और इस सीजन में उनकी नजर अच्छा प्रदर्शन करने के ऊपर हैं. युवराज के आने से टीम को मजबूती मिली है। बता दें कि टूर्नामेंट की शुरूआत 23 मार्च को होनी है। मुंबई को अपना पहला मैच 24 को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है। मुंबई तीन बार खिताब पर कब्जा कर चुकी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
