|
जड़ा हैरानी भरा छक्का
इंडिया-मालदीव फ्रेंडशिप क्रिकेट सीरीज 2019 का हिस्सा रहे युवराज भले ही 6 गेंदों में केवल 17 रन बनाकर चलते बने, परंतु इस दाैरान उन्होंने हैरानी भरा छक्का जड़कर सबका दिल जीत लिया। पारी के 9वें ओवर में गेंदबाज के बॉल फेंकने से पहले युवराज सिंह घुटनों के बल बैठ गए और रिवर्स शॉट खेलने के लिए तैयार हो चुके थे। गेंदबाज भाप चुका था कि युवराज रिवर्स शॉट खेलने की फिराक में हैं। ऐसे में गेंदबाज ने यॉर्कर लेंथ रखने की कोशिश की, लेकिन बॉल सीधे युवराज के बल्ले पर आ गई और शानदार छक्का चला गया। गेंदबाज भी इस शॉट को देखकर हैरान रह गया।

आ गई डीविलियर्स की याद
युवराज के इस छक्के से साउथ अफ्रीका के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज रहे एबी डीविलियर्स की याद आ गई। युवराज ने भी उन्हीं की तरह 360 स्टाईल का रूप लेते हुए यह छक्का जड़ा। युवराज ने साबित कर दिया कि आखिर क्यों उन्हें 'सिक्सर किंग' कहा जाता है। खासकर वो लम्हा कभी ना भूला पाने वाला है जब उन्होंने 2007 टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्राॅड के ओवर में लगातार 6 छक्के जड़कर विश्व रिकाॅर्ड बनाया था। युवराज का यह रिकाॅर्ड आज भी कायम है।

मुंबई की ओर से खेलते नजर आएंगे
इस बार युवराज आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। उन्हें उनके बेस प्राइज एक करोड़ में खरीदा गया। यह उनके लिए टीम इंडिया में वापसी करने का आखिरी माैका होगा। अगर वह वापसी करने में नाकाम रहे तो उनका साल के अंत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेना तय है। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 30 जून 2017 को विंडीज के खिलाफ वनडे मैच के रूप में खेला था। इसके बाद वह अच्छे प्रदर्शन करने से चूकते रहे और टीम में जगह बनाने में कामयान नहीं हो पाए।


Click it and Unblock the Notifications
