IPL 2020 : स्टीव स्मिथ ने विरोधी टीमों को चेताया, बताया क्या है उनका इरादा
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने मार्च के अंत में शुरू होने जा रहे इंडियन प्रीमीयर लीग(आईपीएल) के 13वें सीजन में अपने इरादे मजबूत बना लिए हैं। स्मिथ राजस्थान राॅयल्स की कप्तानी करेंगे। राजस्थान का पिछला सीजन बेहद खराब रहा, लेकिन इस बार स्मिथ ने विरोधी टीमों को सावधान कर दिया है कि वह खिताब पाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। स्मिथ ने स्पोर्टस्टार से बातचीत करते हुए कहा, '' मैं इस सीजन का इंतजार कर रहा हूं, उम्मीद है कि हम अच्छी शुरुआत कर सकते हैं और पूरे समय लय बना सकते हैं और उम्मीद है कि फाइनल में होंगे।"

हमारे पास अच्छी टीम है
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एंड्रयू मैकडॉनल्ड्स राजस्थान के मुख्य कोच के रूप में शामिल होने के साथ, स्मिथ एक सफल सीजन की उम्मीद कर रहे हैं। स्मिथ ने कहा, ''मुझे लगता है कि हमारे पास वास्तव में अच्छी टीम है, कुछ गुणवत्ता वाले भारतीय खिलाड़ी हैं, कुछ विदेशी खिलाड़ी हैं और मुझे लगता है कि हमें अनुभव और युवाओं का अच्छा मिश्रण मिला है। मैं इस सीजन का इंतजार कर रहा हूं, उम्मीद है कि हम अच्छी शुरुआत कर सकते हैं और पूरे समय लय बना सकते हैं और उम्मीद है कि फाइनल में होंगे।

जीत सकते हैं टूर्नामेंट
वहीं राजस्थान में शामिल नए खिलाड़ियों को लेकर स्मिथ ने कहा, ''मुझे लगता है कि हमारी अच्छी नीलामी हुई। मैंने युवा (यशस्वी) जायसवाल के बारे में काफी बातें सुनी हैं, हमने रॉबिन उथप्पा को चुना है जिनके पास अपार अनुभव है और आईपीएल में बहुत मैच खेले हैं। टॉम कुरेन जो बिग बैश लीग में छा रहा है। मुझे लगता है कि डेविड मिलर आईपीएल में एक सिद्ध प्रदर्शनकर्ता रहे हैं, हमें ओशेन थॉमस वापस मिल गए हैं जिन्होंने पिछले सीजन में अच्छा खेला था। तो हां, मुझे लगता है कि हमें एक अच्छा मिश्रण मिला है और उम्मीद है कि हम इस साल टूर्नामेंट को जीत सकते हैं।''

पिछले सीजन में हालत थी खराब
बता दें कि पिछले सीजन में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में टीम की हालत बेहद खराब रही थी। बीच के मैचों में स्मिथ ने कप्तानी संभाली लेकिन टीम वापसी नहीं रही। स्मिथ ने 12 मैचों में 319 रन बनाए थे। वहीं टीम 14 मैचों में 8 मैच हारकर अंक तालिका में सातवें स्थान पर रही थी। लेकिन इस बार नई टीम के साथ स्मिथ को बढ़ी उम्मीद है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
