IPL से पहले सूर्यकुमार यादव ने ठोका शतक, 10 छक्के लगाकर खेली धमाकेदार पारी
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) की शुरूआत अगले महीने 29 तारीख को होने जा रही है। लेकिन इससे पहले चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव ने डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में धमाल मचाते हुए तूफानी शतक ठोक दिया। उन्होंने बीपीसीएल की ओर से खेलते हुए सेंट्रल रेलवे के खिलाफ 216.67 की स्ट्राइर रेट से 54 गेंदों में 117 रन जड़े जिसमें 7 चाैके तो 10 दनदनाते छक्के शामिल रहे।

45 गेंदों में पूरा किया शतक
सूर्यकुमार ने अपना शतक 45 गेंदों में पूरा किया। उन्होंने 45 गेंदों पर सात चौके और आठ छक्के लगाकर 100 रन पूरे किए थे, जबकि पचासा 24 गेंदों पर पूरा किया। सूर्यकुमार बीपीसीएल की कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने वीरवार यह कप्तानी पारी खेलते हुए रेलवे के खिलाफ निर्धारित 20 ओवर में 234 रनों का लक्ष्य रखा। सूर्यकुमार के अलावा राहुल त्रिपाठी ने 17 गेंदों में 34 रन बनाए। जवाब में रेलवे की टीम 7 विकेट खोकर महज 160 रन बनाकर 73 रनों से यह मैच हार गई। रेलवे की तरफ से प्रवीण दशेट्टी ही 25 गेंदों में 40 रनों की पारी खेल सके।

चल रहे हैं सबसे आगे
बता दें कि सूर्यकुमार इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में आगे चल रहे हैं। वह अभी तक खेले 3 मैचों में 90.33 की एवरेज से 271 रन बना चुके हैं। सूर्यकुमार का फाॅर्म में आना मुंबई इंडियंस के के लिए अच्छी खबर हैं। उन्होंने पिछले सीजन में खेले 16 मैचों में 130.86 की स्ट्राइक रेट से 424 रन ठोक दिए थे। वे अबतक आईपीएल में खेले 85 मैचों में 1548 रन बना चुके हैं जिसमें 7 अर्धशतक भी शामिल हैं, जबकि उच्चत्तम स्कोर 72 रहा है।

नहीं मिल रही टीम में जगह
ये खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। लेकिन इसके बावजूद उन्हें टीम इंडिया के लिए नजरअंदाज किया जाता रहा है। लगातार उनकी अनदेखी करने के कारण हरभजन सिंह भी चयनकर्ताओं पर कई बार नाराजगी उतार चुके हैं। श्रीलंका के खिलाफ टी20 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए सूर्यकुमार को न चुनने पर हरभजन ने हैरानी जताई थी कि आखिर उसने गलत क्या किया है? सूर्यकुमार दूसरे खिलाड़ियों की तरह ही रन बना रहे हैं जो कि इंडिया ए और इंडिया बी के लिए चयनित हो रहे हैं। अलग खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग नियम क्यों?'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
