जयपुर से पहले पाक ट्रैफिक पुलिस ने उड़ाया बुमराह की नो बॉल का मजाक

नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के हाथों में मिली कारारी शिकस्त के बाद एक पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इस पोस्टर में गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का मजाक उड़ाया गया। बुमराह के नो बॉल का उदाहरण देते हुए लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति सचेत करने की कोशिश की गई।

हालांकि इस बारे में जस्प्रीत बुमराह को पता चला तो उन्होंने जयपुर ट्रैफिक पुलिस को जमकर लताड़ लगाई। लेकिन अब इस मामले में नया खुलासा हो रहा है। दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जयपुर ट्रैफिक पुलिस से पहले इसी तरह का पोस्टर पाकिस्तान के फैसलाबाद शहर में ट्रैफिक पुलिस द्वारा किया जा रहा था।

ट्रैफिक पुलिस अपने पोस्टरों में बुमरा की नो बॉल की फोटो का इस्तेमाल कर रही है। इस पोस्टर में बुमराह की तस्वीर के साथ कार चालकों को जेब्रा क्रॉसिंग क्रॉस न करने की हिदायत दी गई है। पोस्टर में लिखा है- "लाइन को पार मत करो। आप जानते हैं कि यह महंगी साबित सकती है।"

जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने ये पोस्टर शहर में लगवाया है, जिसे लेकर बुमराह ने नाराजगी जाहिर की थी। बुमराह ने ट्विट के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा था कि "जयपुर ट्रैफिक पुलिस आपने अच्छा किया। यह दर्शाता है कि देश के लिए श्रेष्ठ करने पर भी आप किस प्रकार का सम्मान प्राप्त करते हो।"

आपको बता दें कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में बूमराह की नो गेंद पर पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखार जमन को जीवन दान मिला था। जिसके बाद जमान ने तूफानी शतक लगाकर पाकिस्तान को बड़े स्कोर की तरफ ढकेला था।

Story first published: Saturday, June 24, 2017, 16:56 [IST]
Other articles published on Jun 24, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+