For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

स्टीव स्मिथ को जोफ्रा आर्चर ने दिया ऐसा जवाब जो पैदा करेगा नई जंग

नई दिल्ली। एशेज सीरीज में एक बार फिर पुराने इतिहास की तरह इंग्लैंड-आस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के बीच खिंचातानी देखने को मिल रही है। सीरीज 1-1 की बराबरी पर है, जबकि चाैथा टेस्ट 4 सितंबर को मैनचेस्टर में शुरू होगा। आस्ट्रेलिया बिना स्टीव स्मिथ के तीसरे टेस्ट में हार गया। स्मिथ दूसरे टेस्ट में जोफ्रा आर्चर की खतरनाक बाउंसर का शिकार बने थे, जिस कारण वह तीसरे टेस्ट से बाहर रहे। अब चाैथे टेस्ट में स्मिथ का खेलना तय है। ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों में फिर मैदानी जंग देखने को मिल सकती है। इस बात के संकेत आर्चर ने उस सवाल का जवाब देते हुए दिया जिसमें स्मिथ ने कहा कि वो भले चोटिल हो गए लेकिन आर्चर उन्हें आउट नहीं कर पाए।

स्मिथ ने चौथे टेस्ट से पहले कहा था, 'लोग कह रहे हैं कि आर्चर मुझ पर भारी पड़े, लेकिन वो मुझे आउट नहीं कर सके थे।' स्मिथ के इस बयान पर आर्चर ने भी करारा जवाब दिया है। आर्चर ने कहा, 'खैर, मैं उन्हें आउट नहीं कर सकता अगर वो क्रीज पर ही नहीं होंगे तो। लॉर्ड्स में मैं उनके खिलाफ गेंदबाजी करना चाहता था, लेकिन वो मेरे गेंदबाजी में आने से पहले ही आउट हो गए थे। लेकिन उन्हें आउट करने के लिए मेरे पास बहुत सारे और मौके आएंगे।' आर्चर के इस बयान से साफ है कि अब फिर इन दोनों खिलाड़ियों के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा।

गाैर हो कि स्मिथ लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में 80 रन पर खेल रहे थे, जब उन्हें बाउंसर गेंद लगी थी। इसके बाद वो मैदान से लौट गए थे वो फिर से बल्लेबाजी करने उतरे और 92 रन बनाकर क्रिस वोक्स की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए थे। वहीं दूसरी पारी में स्मिथ की जगह सब्स्टीट्यूट के रूप में मार्नस लाबूशेन ने बल्लेबाजी की थी, क्योंकि स्मिथ के गर्दन में सूजन आ चुकी थी जिस कारण टीम मैनेजमेंट ने उन्हें मैदान पर नहीं उतरने की सलाह दी थी। लेकिन अब स्मिथ फिट हैं और टीम को जीत दिलाने के लिए आर्चर का सामना करने को तैयार हैं।

Story first published: Thursday, August 29, 2019, 14:59 [IST]
Other articles published on Aug 29, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+