For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इरफान पठान ने बुमराह को दी सलाह, कहा- ऐसा करोगे तो सोने पर सुहागा है

नई दिल्ली। भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान का मानना है कि अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी 20 विश्व कप में भारत के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह काफी अंतर पैदा करेंगे। पूर्व क्रिकेटर इरफान ने भारतीय गेंदबाजों को कुछ सलाह दी कि कैसे इस बड़े इवेंट में ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन किया जाए। 1992 और 2015 में 50 ओवर के टूर्नामेंट के बाद यह तीसरी बार होगा जब ऑस्ट्रेलिया विश्व कप की मेजबानी करेगा।

बुमराह ने अगस्त के बाद भारतीय टीम में वापसी की। वह पीठ के निचले हिस्से के तनाव से पीड़ित थे और श्रीलंका के खिलाफ चल रही टी 20 आई श्रृंखला में लौटे। बारिश के कारण पहला मैच धुला था, लेकिन बुमराह को इंदौर में दूसरे मैच में गेंदबाजी करनी पड़ी, लेकिन वह चार ओवर में 32 रन देकर केवल एक विकेट ले सका। वह पुणे में तीसरे मैच में 2 ओवर में 5 रन देकर 1 विकेट निकाल सके। यह बताते हुए कि बुमराह टी 20 विश्व कप में भारत के लिए एक अंतर क्यों बना सकते हैं, पठान ने कहा, "ऑस्ट्रेलिया के लिए, यदि आप स्विंग के साथ तेज गति से गेंद को स्पिन कर सकते हैं, तो कोई भी आपको रोक नहीं सकता है। यह सोने पर सुहागा है। लेकिन टीम इंडिया के संदर्भ में, मुझे लगता है कि जसप्रीत बुमराह टी 20 विश्व कप में एक बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं। "

बता दें कि26 वर्षीय तेज गेंदबाज बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया में 2018-19 की टेस्ट श्रृंखला में भारत की ऐतिहासिक जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने चार मैचों में 21 विकेट हासिल किए थे। उन्होंने कहा, 'भारतीय गेंदबाजों के अलावा, ऑस्ट्रेलिया के स्टार्क और कमिंस भी घातक हैं, जो 20 ओवरों में आठ ओवर डालेंगे। तो यह भी एक शीर्ष गुणवत्ता वाली गेंदबाजी है ।" बता दें कि अब भारत 14 जनवरी से कंगारूओं के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगा। इरफान ने कहा, "अगर इतिहास को पलट कर देखों तो स्थिति ऐसी नहीं थी। ऑस्ट्रेलिया की टीम वाकई बहुत अच्छा कर रही थी और हम उनकी बराबरी करने की कोशिश करते थे। मुझे लगता है टैलेंट और आत्मविश्वास के तौर पर देखें तो भारतीय टीम इस वक्त उनसे कहीं आगे है।"

Story first published: Saturday, January 11, 2020, 8:53 [IST]
Other articles published on Jan 11, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+