ढाका। एशिया कप में हिस्सा लेने के लिए टीम इंडियाबांग्लादेश के दौरे पर है। एशिया कप के पहले मैच में जहां टीम इंडिया बांग्लादेश से लोहा लेने के लिए मैदान पर उतरेगी। लेकिन बांग्लादेश से लोहा लेने से पहले टीम इंडिया के सितारों को मच्छरों से लोहा लेना पड़ रहा है। Asia Cup 2016: भारत का दावा मजबूत लेकिन आसान नहीं..
इन 5 वीडियो में देखिये कैसे तैयार हो रही है टीम इंडिया
ढाका में ट्रेनिंग सेशन दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ियों को मच्छरों की वजह से काफी परेशानी उठानी पड़ी। सुरेश रैना ने एक वीडियो में यह कहा कि यहां दो लाख मच्छर हैं। भारत-बांग्लादेश के बीच एशिया कप के 5 अहम तथ्य
रैना ने लिखा कि वह प्रैक्टिस सेशन के दौरान वह खुद को मच्छरों से काटने से बचाते रहे। उन्होंने कहा कि बैटिंग के दौरान नेट्स पर काफी मच्छर काट रहे थे।
शिखर धवन ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रैक्टिस के दौरान काफी मच्छर काट रहे थे। प्रैक्टिस सेशन के दौरान युवराज सिंह, विराट कोहली भी इस मुश्किल से दो-चार होना पड़ा। ये खिलाड़ी तौलिये से मच्छरों को खुद से दूर रखने की कोशिश कर रहे थे।
2011 विश्वकप के दौरान ढाका सिटी कॉर्पोरेशन ने एक स्पेशल टीम का गठन किया था जो इस बात को सुनिश्चित करेगी कि मैदान में मच्छर ना हों।