For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'शर्टलेस' होकर मस्ती करते दिखे भारतीय क्रिकेटर्स, कोहली ने तस्वीर शेयर कर लिखा कुछ ऐसा

IND vs WI: Virat Kohli chills out at beach with teammates ahead of first test | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को विंडीज दाैरे पर लगातार जीत का स्वाद चखने को मिल रहा है। टी20, वनडे सीरीज पर कब्जा करने के बाद अब भारतीय टीम की नजरें 22 अगस्त से शुरू होने जा रही 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में भी फतह हासिल कर विंडीज का सूपड़ा साफ करने पर है। पहला मैच एंटिगुआ में खेला जाएगा लेकिन इससे पहले भारतीय क्रिकेटर्स एकसाथ होकर बीच पर मस्ती करते दिखे। सभी खिलाड़ी शर्टलेस होकर आनंद ले रहे थे जिसकी एक तस्वीर कप्तान विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की।

कोहली ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'टीम के खिलाड़ियों के साथ समुद्र किनारे एक शानदार दिन।' इस तस्वीर में मयंक अग्रवाल, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, ऋषभ पंत, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, केएल राहुल और स्टाफ के अन्य सदस्य भी नजर आए। ये सभी सदस्य शर्टलेस हैं। इसमें टीम के सदस्यों की फिटनेस की एक झलक भी नजर आती है। कोहली सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं। वह नियमित रूप से सोशल मीडिया पर फैंस से रू-ब-रू होते रहते हैं। उनकी तस्वीरों में वह कभी अपनी पत्नी अनुष्का के साथ नजर आते हैं तो कई बार टीम के साथी कलाकारों के साथ।

View this post on Instagram

Stunning day at the beach with the boys 🇮🇳👌😎

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

बता दें कि भारतीय कप्तान विराट कोहली इस सीरीज के साथ ही शुरू होने वाली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस चैंपिनशिप में दो साल तक ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, इंडिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और वेस्टइंडीज जैसी टीमें शिरकत करेंगी। इस दौरान 2 साल में कुल मिलाकर 71 टेस्ट मैच 27 सीरीज के जरिए खेले जाएंगे इसके बाद टॉप की दो टीमों के बीच लॉर्ड्स में टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

कोहली ने पहले टेस्ट मैच से पूर्व इस चैंपियनशिप पर बात करते हुए कहा- 'मैच पहले से ज्यादा प्रतियोगी होने जा रहे हैं और टेस्ट मैचों के मायने अब पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गए हैं। ये बिल्कुल सही समय पर उठाया गया सही कदम है।' कोहली ने यह बात विंडीज प्लेयर्स एसोसिएशन में भाग लेने के दौरान कही थी।

Story first published: Wednesday, August 21, 2019, 12:50 [IST]
Other articles published on Aug 21, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+