विश्व कप फाइनल से पहले जोर्फा आर्चर ने बताया अपनी सफलता का राज

नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम आईसीसी विश्व कप 2019 के फाइनल में पहुंचकर खिताब जीतने के बेहद करीब है। टीम को यहां तक लगाने के लिए तेज गेंदबाज जोर्फा आर्चर ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी जिन्हें टीम में शामिल करने के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने शुरू से ही ठान रखी थी। वह अब तक इस विश्व कप के 10 मैचों में 19 विकेट लिए हैं। उन्होंने महान पूर्व खिलाड़ी इयान बॉथम को पीछे छोड़ते हुए एक विश्व कप में इंग्लैंड की तरफ से सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड भी बना डाला है। फाइनल से पहले आर्चर ने अपनी सफलता का राज बताते हुए कहा कि शांत रहना ही उनकी सफलता है।

ऐतिहासिक लॉर्ड्स में खेले जाने वाले फाइनल को लेकर आर्चर अच्छे प्रदर्शन को लेकर प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि हम किसी दबाव में है। ऐसी परिस्थितियों में आप जितना शांतचित रहेंगे, उतना बेहतर करेंगे।' का कहना है, 'मैं बेहद शांत रहने वाला इंसान हूं। आपको यह अहसास होना चाहिए। यहां तक कि जब हम ब्रेकफास्ट पर होते हैं तो मुझे नहीं लगता कि कोई नर्वस होता है। हो सकता है कि मेरा ऐसा सोचना गलत हो। जब हम मैदान पर उतरते हैं तो हर खिलाड़ी मैदान पर एकाग्र रहता है। यही चीजें आपको बताती हैं कि आपकी टीम के खिलाड़ी तैयार हैं।' उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा से ऐसा रहा हूं। मैं कोशिश करता हूं कि घबराऊं नहीं क्योंकि फिर आप वो चीजें करते हो जो आपको लगती हैं कि आपको करनी चाहिए। आप जितने शांत रहेंगे उतनी बेहतर स्थिति में रहेंगे।'

इंग्लैंड के लिए पदार्पण करने के दो महीने के अंदर ही विश्व कप फाइनल खेलने की तैयारी में लगे 24 साल के इस खिलाड़ी ने न्यू जीलैंड के खिलाफ फाइनल से पहले टूर्नमेंट में अब तक 19 विकेट झटके है जो विश्व कप में इंग्लैंड का रेकॉर्ड है। विंडीज के बारबाडोस में जन्में इस तेज गेंदबाज के पिता इंग्लैंड के हैं। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने अपने नियमों में बदलाव किया जिससे आर्चर समय से पहले टीम का नेतृत्व करने के पात्र हो गए। उन्होंने मई में इंग्लैंड की तरफ से पदार्पण किया। ससेक्स के इस तेज गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए कप्तान आरोन फिंच और ग्लेन मैक्सवेल के विकेट झटके।

Story first published: Saturday, July 13, 2019, 12:24 [IST]
Other articles published on Jul 13, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+