
कही ये बड़ी बात
गांगुली से जब पूछा गया कि पंत विश्व कप टीम का हिस्सा होंगे या नहीं तो उन्होंने कहा कि यह निश्चित नहीं है कि युवा विकेटकीपर बल्लेबाज भारत की विश्व कप टीम में फिट हो सकता है या नहीं। पंत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज में दिनेश कार्तिक पर तरजीह दी गई है। पंत ने पिछले साल भारत में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे खेले हैं। पंत ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में शतक जड़कर टेस्ट में खुद को साबित किया लेकिन वह वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय में प्रभावित नहीं कर पाए हैं।

लगभग निश्चित ही है टीम
गांगुली ने कहा, ''कार्तिक वनडे टीम का हिस्सा नहीं है तभी वे निश्चित रूप से उसे विकल्प के तौर पर विचार नहीं कर रहे हैं। यह निर्भर करता है कि चयनकर्ता क्या चाहते हैं।'' उन्होंने कहा, ''भारत बहुत अच्छी टीम है। यह बहुत मजबूत टीम है। मुझे टीम में ज्यादा बदलाव नहीं दिखते हैं। उनकी टीम लगभग निश्चित ही है। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार की मौजूदगी में गेंदबाजी अच्छी है। बल्लेबाजी भी अच्छी है। स्पिनर युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव अच्छे हैं।''

वाॅर्न देखना चाहते हैं ओपनर के रूप में
बता दें कि विश्व कप की शुरूआत 30 मई को होनी है। हाल ही में आस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर शेन वाॅर्न ने पंत की तारीफ की थी। वह पंत को बताैर ओपनर के रूप में देखना चाहते हैं। वाॅर्न ने कहा था कि पंत के टीम में खेलने को लेकर बातें चल रही हैं। मुझे लगता है धोनी और पंत दोनों ही टीम में खेल सकते हैं। मुझे समझ ये नहीं आता कि पंत एक बल्लेबाज के रूप में ही क्यों नहीं खेल सकते। वह एक शानदार बल्लेबाज हैं। आगे वार्न ने कहा था कि पंत रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं, इससे विपक्षी टीम हैरान हो जाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
