'यूथ आइकॉन' बनना आसान नहीं: विराट कोहली
नई दिल्ली। टीम इंडिया के जगमगाते सितारे विराट कोहली आज 'यूथ आईकॉन' बन चुके हैं। जिसके बारे में कोहली ने कहा कि उन्हें काफी खुशी होती है जब लोग उनसे आकर कहते हैं कि वो लोगों के आदर्श हैं और लोग उनसे प्रेरणा लेते हैं लेकिन सच कहूं तो आइकॉन बनना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।
क्योंकि आपकी बातों से काफी लोग प्रभावित होते हैं ऐसे में आपकी कोशिश होनी चाहिए कि आप ऐसा कोई काम ना करें जिसका उल्टा असर हो।
कोहली ने कहा कि उनके लिए मेहनत और अनुशासन बहुत मायने रखते हैं क्योंकि इन्हीं दोनों के जरिये इंसान आगे बढ़ सकता है, इसलिए मैं हर पल सीखना चाहता हूं और अपनी गलतियों को सुधारने की कोशिश करता हूं जिसका फायदा मुझे मिलता है।
2013 में अर्जुन पुरस्कार पाने वाले टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ऐसा नहीं है कि केवल क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचा रहे हैं। वो बेहतरीन खिलाड़ी के साथ मस्ती से लाइफ जीने वाले इंसान हैं। वो फैशन जगत में भी पहुंच रखते हैं तो फुटबॉल और कबड्डी जैसे खेलों में भी रूचि दिखाते हैं।
कभी वो बच्चों के लिए चैरिटी डिनर आयोजित करते हैं तो कभी वो रहमान संग ठुमके लगाते हैं और शायद यही सब बातें ही उन्हें लोगों से खासकर के युवाओं से जोड़ती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
