अब लाखों लोग रेडियो पर सुन सकेंगे लाइव मैच कमेंट्री, BCCI ने उठाया बड़ा कदम
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट की कवरेज को पूरे देश में विस्तार देने के लिए बीसीसीआई ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके लिए बीसीसीआई ने मंगलवार को ऑल इंडिया रेडियो के साथ दो साल का करार किया है।
इस शुरुआत के चलते भारत के लाखों लोगों के पास उनका पसंदीदा खेल रेडियो पर लाइव सुनने का पूरा मौका होगा। लाइव ऑडिया कमेंट्री की शुरुआत भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आगामी पेटीएम टी20 सीरीज के साथ हो जाएगी। इस सीरीज का पहला मैच 15 सिंतबर से धर्मशाला में होगा।
अंतरराष्ट्रीय मैचों के अलावा ऑल इंडिया रेडियो पर अब आप पुरुष और महिला टीम के घरेलू क्रिकेट मैचों का भी सीधा प्रसारण सुन सकते हैं। दो साल का यह करार 10 सितंबर, 2019 से ही प्रभावी हो चुका है और यह 31 अगस्त, 2021 तक जारी रहेगा।
बता दें कि तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम धर्मशाला पहुंच चुकी है और इसका पहला मैच यहीं पर 15 सितंबर से खेला जाएगा। इसके बाद भारत को अगला मैच 18 को मोहाली में और 22 सिंतबर को बेंगलुरु में खेलना है। इस सीरीज के पूरा होने के बाद दोनों टीमों को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत तीन मैचों की टेस्ट सीरीर भी खेलेगी। इस सीरीज का पहला मैच 2 अक्टूबर से विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। दूसरा मैच 10 को पुणे में और तीसरा व अंतिम मैच रांची में खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
