For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

लगातार दो मैच में बेन स्टोक्स की दहाड़ से IPL की अंक तालिका हुई दिलचस्प

नई दिल्ली। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच में क्रिस गेल की 99 रनों की पारी पर बेन स्टोक्स की 50 रनों की आतिशी पारी पड़ गई। स्टोक्स की 26 गेंदों पर 50 रनों की पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पंजाब को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही राजस्थान की टीम अभी भी प्लेफऑ की रेस में बनी हुई है। राजस्थान की टीम ने जिस तरह से एक के बाद मैच में जीतकर आईपीएल में अपनी वापसी की है उसमे बेन स्टोक्स की भूमिका काफी अहम है। पिछले दो मैचों में बेन स्टोक्स जबरदस्त लय में नजर आए और दोनों ही मैच में उनके शानदार प्रदर्शन से राजस्थान की टीम को लगातार दो मैचों में जीत मिली।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में बेन स्टोक्स ने शानदार शतक लगाया। इस मैच में बेन स्टोक्स ने 60 गेंदों पर नाबाद 107 रन की पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। मैच में शानदार शतक के चलते बेन स्टोक्स को मैन ऑफ द मैच घोषित किया है। मुंबई के बाद पंजाब के खिलाफ मैच में बेन स्टोक्स ने बतौर ऑलराउंडर शानदार भूमिका निभाई। पंजाब के खिलाफ मैच में स्टोक्स ने ना सिर्फ अर्धशतक लगाया बल्कि चार ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट भी अपने नाम किए। इसके अलावा मैच में स्टोक्स ने 3 शानदार कैच लपके। पिछले दोनों ही मैचों में स्टोक्स को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

पंजाब के खिलाफ मैच में जीत दर्ज करने के बा बेन स्टोक्स ने कहा कि जब आप इस तरह की स्थिति में होते हैं तो आपके पास खोने के लिए कुछ नहीं होता है। हम अभी भी आईपीएल में प्लेऑफ की रेस में बने हुए हैं। यह खुशी देने वाली बात है। छक्के मारना हमेशा से खुशी का एहसास देता है। जिस तरह से मैंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच खेला उसी मानसिकता के साथ मैं आज भी मैदान में उतरा। मैं नई गेंद पर प्रहार करना चाहता था। बता दें कि कल के मैच के बाद राजस्थान की टीम 13 मैच में से 6 मैच जीतकर 12 अंक के साथ पांचवे पायदान पर पहुंच गई है।

Story first published: Saturday, October 31, 2020, 10:46 [IST]
Other articles published on Oct 31, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+